आज होगा साल 2024 का बड़ा परिवर्तन, क्या मेष राशि वाले लोगों के जीवन में होगी हलचल

Guru Gochar In Vrishabh Rashi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगले माह यानी 1 मई यानी आज देव गुरु बृहस्पति मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। देव गुरु बृहस्पति के वृषभ राशि में प्रवेश करते ही मेष राशि वाले लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए मेष राशि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Guru Gochar

Guru Gochar In Vrishabh Rashi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को देवगुरु माना गया है। साथ ही इनका परिवर्तन साल का बड़ा परिवर्तन माना गया है। बता दें कि जब भी गुरु बृहस्पति अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, तो सभी राशियों पर गजब का प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषियों के अनुसार, 1 मई यानी आज देवगुरु बृहस्पति मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

विज्ञापन

वृषभ राशि ग्रहों के सेनापति मंगल देव की राशि है। गुरु ग्रह का मेष राशि में परिवर्तन कृतिका नक्षत्र के द्वितीय चरण में हो रहा है। ऐसे में कुछ राशियों को लाभ होगा, तो वहीं कुछ राशियों को सावधान रहना होगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि मेष राशि वाले जातक के जीवन में क्या-क्या बदलाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

मेष राशि पर गुरु गोचर का प्रभाव

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति मेष लग्न, मेष राशि वाले लोगो के भाग्य भाव और व्यय के द्वितीय भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मेष राशि वाले लोगों को अपनी वाणी पर संयम बनाकर रखना होगा। वरना परिवार में तनाव और विवाद की स्थिति बन सकती है। खर्चे बढ़ सकते हैं, जेब ढीली भी हो सकती है। आर्थिक तंगी की स्थिति बन सकती है।

देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव से अति घनिष्ठ लोगों से तनाव की स्थिति बन सकती है। पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं। साथ ही लीवर के रोग और एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। जिससे मन में तनाव हो सकता है।

विज्ञापन

कारोबार में हानि होने की संभावना है। कोई बड़ी डील हाथ से जा सकती हैं। मन परेशान रहेगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी बहुत ही दिक्कत हो सकती है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। कुल मिलाकर वृषभ राशि में गुरु बृहस्पति का परिवर्तन मेष राशि वाले लोगों के लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ