Guru Gochar 2025: गुरु ग्रह को नवग्रहों का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, जिसकी कृपा से व्यक्ति को जीवन में हर चीज मिलती है। गुरु कृपा से व्यक्ति का दिमाग तेज होता है और उसे भाग्य का साथ मिलता है। इसके अलावा विवाह और संतान का सुख भी गुरु ग्रह की कृपा से ही मिलता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के तीसरे सोमवार यानी 28 जुलाई 2025 को सुबह 09 बजकर 33 मिनट पर गुरु देव ने मिथुन राशि में रहते हुए आर्द्रा नक्षत्र के तृतीय पद से निकलकर चतुर्थ पद में कदम रखा है।
आर्द्रा नक्षत्र के कुल चार पद होते हैं, जिनका अपना महत्व होता है। बृहस्पति देव को आर्द्रा नक्षत्र के चतुर्थ पद का स्वामी माना जाता है, जो ज्ञान और विस्तार का ग्रह है। आइए जानते हैं गुरु के इस पद गोचर से किन तीन राशियों के जीवन में बदलाव आने के योग हैं।
वृषभ राशि
गुरु के आर्द्रा नक्षत्र के चतुर्थ पद में गोचर करने से वृषभ राशिवालों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। जहां कुछ लोगों की कम्युनिकेशन स्किल में सुधार होगा, वहीं कई जातक आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों के सामाजिक मेलजोल में वृद्धि होगी, जिससे उन्हें आने वाले समय में लाभ होगा। इसके अलावा नई डील्स मिलने से कारोबारियों के काम का विस्तार होगा। जबकि अस्वस्थ जातकों को सेहत का साथ मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Sawan Somwar 2025: सावन का तीसरा सोमवार आज, जानें शिव पूजा का मुहूर्त, विधि, मंत्र और आरती
मिथुन राशि
गुरु की बदली चाल से मिथुन राशिवालों के लिए किस्मत के दरवाजे खुलेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और समय पर टारगेट पूरा हो जाएगा। पार्टनरशिप की डील साइन हो सकती है, जिससे बिजनेसमैन के बिजनेस का विस्तार होगा। उम्रदराज जातकों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इसके अलावा घरवालों के बीच चल रही परेशानियां खत्म होंगी और सेहत का साथ मिलेगा।
तुला राशि
व्यापारियों का मुनाफा गुरु देव की कृपा से आने वाले कुछ दिनों में बढ़ेगा। करियर में तरक्की मिलने से नौकरी कर रहे जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। विवाहित जातकों के अपने घरवालों से संबंध मधुर रहेंगे। छात्रों की नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और वो दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जो उम्रदराज जातक किसी गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं, उनकी सेहत में मामूली सुधार होगा।
ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang: आज सावन के तीसरे सोमवार पर इस मुहूर्त में करें पूजा, पढ़ें 28 जुलाई का पंचांग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
12 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
19 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines