Guru Gochar: गुरु बृहस्पति ने किया नक्षत्र परिवर्तन, 5 राशियों के मैरिड लाइफ और लव रिलेशनशिप पर होंगे ये असर!

Guru Gochar: 28 नवंबर, 2024 को देवगुरु बृहस्पति मृगशिरा नक्षत्र से निकलकर रोहिणी नक्षत्र में प्रविष्ट हुए हैं। इस नक्षत्र परिवर्तन का सभी राशियों पर असर होगा, लेकिन 4 राशियों के जातकों के मैरिड लाइफ और लव रिलेशनशिप पर शानदार असर होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

guru gochar love life pe asar

Guru Gochar: 28 नवंबर, 2024 को दोपहर बाद 1 बजकर 10 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति ने मृगशिरा नक्षत्र को छोड़कर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया। यह एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है। रोहिणी नक्षत्र को चंद्रमा का नक्षत्र माना जाता है। यह नक्षत्र समृद्धि, सुख और आराम का प्रतीक है। जब गुरु बृहस्पति जैसे शुभ ग्रह इस नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो इसका प्रभाव और भी अधिक सकारात्मक होता है, जिसका विभिन्न राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन

रोहिणी नक्षत्र में गुरु गोचर का असर

वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को देवगुरु माने गए हैं। वे ज्ञान, धर्म, नैतिकता, आध्यात्मिकता, धन, सोना, विवाह, संतान, मीठी चीजों के स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। 28 नवंबर, 2024 को वे मृगशिरा प्रथम पद से रोहिणी चतुर्थ पद में प्रविष्ट हुए हैं। गुरु ग्रह रोहिणी नक्षत्र में विराजमान होते हैं, तो जातक (व्यक्ति) के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं और उसे सफलता के नए-नए मार्ग दिखाते है। यूं तो नक्षत्र परिवर्तन का सभी राशियों पर असर होगा, लेकिन 4 राशियों के जातकों के मैरिड लाइफ और लव रिलेशनशिप पर शानदार असर होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

रोहिणी नक्षत्र में गुरु गोचर के असर से वृषभ राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। पति-पत्नी के बीच विश्वास और समझदारी बढ़ेगी। आप एक-दूसरे के साथ अधिक समय बिताएंगे और रिश्ते मजबूत होंगे। लव बर्ड्स के प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। शादी के योग बन सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस का रोमांच रहेगा। पार्टनर के साथ यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। रोमांस में चार चांद लगेंगे। साथी के साथ खूबसूरत यादें बनेंगी।

कर्क राशि

मैरिड लाइफ में लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। लाइफ पार्टनर के करियर में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के बीच अच्छा साहचर्य रहेगा और आप एक-दूसरे के सपोर्ट से आगे बढ़ेंगे। लव बर्ड्स के रिलेशनशिप में गहराई आएगी। साथ में टूर पर जाने के योग बन सकते हैं। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी। लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। रोमांस में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डिनर पर जाने के योग बन सकते हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि

रोहिणी नक्षत्र में गुरु गोचर के असर से कन्या राशि के जातक लाइफ पार्टनर के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। पति-पत्नी एक-दूसरे के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। लव बर्ड्स के विवाह के योग बन सकते हैं। लवर्स के प्रेम जीवन में रोमांच रहेगा। पार्टनर के साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स करने के योग बन सकते हैं। लव बर्डस के लाइफ में मामला रोमांस से आगे बढ़ सकता है। पार्टनर्स के बीच में रोमांटिक गिफ्ट्स का आदान-प्रदान हो सकता है।

धनु राशि

मैरिड लाइफ में लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे। आपसी विश्वास और समझ बढ़ेगी। रोमांचक यात्राओं पर जाने के योग बनेंगे। लवर्स की लव लाइफ में रोमांच रहेगा। आप पार्टनर के साथ नए-नए स्थानों की यात्रा करेंगे। रिलेशनशिप और रोमांस में मधुरता बढ़ेगी। पार्टनर के साथ रोमांटिक स्थान पर जाने के योग बन सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने के मौके मिलेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। यह यात्रा धार्मिक भी हो सकती है।

विज्ञापन

मकर राशि

मैरिड लाइफ में खुशहाली आएगी। लाइफ पार्टनर के साथ समय बिताने के मौके मिलेंगे। लव रिलेशनशिप में मजबूती आएगी। आपके रिश्ते को पारिवारिक सदस्यों का समर्थन प्राप्त होगा। लव लाइफ में रोमांच आएगा। पार्टनर के साथ नए अनुभवों का आदान-प्रदान होगा। साथी के साथ रोमांटिक पल बिताने से रिश्ते के प्रति रोमांच और उत्साह बना रहेगा।  आपस के नए अनुभवों से यादगार पल बनेंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ