Guru Chandal Yog 2025-26: वृषभ सहित इन 3 राशियों पर 1 जून तक मंडराएगा गुरु चांडाल योग का साया, रहेंगे परेशान

Guru Chandal Yog Effect: ज्योतिष शास्त्र में गुरु चांडाल योग का खास महत्व है, जिसका बनना हर राशि के लोगों के लिए शुभ नहीं होता है. वर्तमान में गुरु चांडाल योग प्रभावी है, जिसका अशुभ प्रभाव 1 जून 2026 तक कुछ राशियों के जीवन पर पड़ेगा. यहां पर आप गुरु चांडाल योग के बनने के कारण, दिन और राशियों पर पड़ने वाले अशुभ प्रभाव के बारे में जानेंगे.

Guru Chandal Yog

Credit- News24 Graphics

Guru Chandal Yog Effect: 5 दिसंबर 2025 को ग्रह गुरु और राहु के दृष्टि संबंध से गुरु चांडाल योग बना था, जो कि 1 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रह राहु और गुरु एक साथ या दृष्टि संबंध में विराजमान होते हैं तो गुरु चांडाल योग बनता है. आमतौर पर गुरु चांडाल योग का अशुभ प्रभाव राशियों के जीवन पर पड़ता है, जिससे सफलता हासिल करने में कठिनाइयां आती हैं. साथ ही आएदिन किसी न किसी कारण व्यक्ति परेशान रहता है.

विज्ञापन

चलिए अब जानते हैं कि किन 3 राशियों के लोगों को 1 जून 2026 से पहले गुरु चांडाल योग के नकारात्मक प्रभाव से मुक्ति मिलने की संभावना नहीं है.

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)-

किसी कीमती सामान के खोने से आप परेशान रहेंगे. साथ ही कमर में दर्द की समस्या से राहत नहीं मिलेगी. जिन लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, उन्हें पैसों की कमी से मुक्ति नहीं मिलेगी. इस दौरान गलत जगह पर निवेश करने से भी भारी नुकसान आपको हो सकता है. साथ ही वाहन से चोट लगने की संभावना अधिक है.

कन्या राशि (Virgo)-

बिना सोचे-समझे कार्य करने से भारी नुकसान होगा. साथ ही सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी. घरवालों की जरूरतों को पूरा न करने के कारण वो आपसे नाराज हो सकते हैं. साथ ही उनके गुस्से का सामना आपको करना पड़ेगा. इस दौरान विरोधी भी आपके सक्रिय रहेंगे.

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)-

घर में यदि कोई छोटा बच्चा है तो उसकी तबीयत खराब हो सकती है. साथ ही पैसों की कमी से इस दौरान आपको लड़ना पड़ेगा. रिश्तेदार भी आपके काम में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे, इसलिए उनसे खास सतर्क रहें. निवेश की बात करें तो उससे लाभ होने की संभावना फिलहाल नहीं है. इसके अलावा अनजान व्यक्ति से लड़ाई करने से बचें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ