Guru Ast: 8 दिन बाद अस्त होंगे गुरु बृहस्पति, फूलेगा-फलेगा इन 3 राशियों का करियर-कारोबार

Guru Ast: वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, गुरु बृहस्पति आज से 8 दिनों बाद यानी 12 जून से 9 जुलाई 2025 तक अस्त रहेंगे, जिस दौरान विवाह और शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं। लेकिन ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, यह अवधि 3 राशि वालों के लिए करियर, व्यापार और कार्यक्षेत्र में विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकती है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

guru-ast-2025-horoscope

गुरु बृहस्पति के अस्त होने की अवधि में विवाह, शुभ कार्य और नई शुरुआतें वर्जित मानी जाती हैं।

Guru Ast: वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, गुरु बृहस्पति गुरुवार 12 जून, 2025 को की शाम में 7:56 AM बजे अस्त हो रहे हैं और वे बुधवार 9 जुलाई, 2025 की सुबह में 4:44 बजे AM उदय होंगे। इस दौरान गुरु ग्रह कुल 27 दिनों तक अस्त अवस्था में रहेंगे। प्रचलित रिवाज के अनुसार, गुरु के अस्त होने की इस अवधि में विवाह, शुभ कार्य और नई शुरुआतें वर्जित मानी जाती हैं। गुरु के उदय होने पर ही फिर से मांगलिक कार्य प्रारंभ होंगे।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, गुरु ग्रह की यह अस्त अवधि जहां कई राशियों के लिए अलाभकारी है, वहीं 3 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद सकारात्मक साबित हो सकता है और इनको अपने करियर, नौकरी, व्यापार-वाणिज्य और काम-धंधे से जबरदस्त लाभ होने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

गुरु के अस्त रहते हुए मेष राशि के जातकों के लिए यह समय आत्मविश्लेषण और आत्मविकास का रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ पुराने रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं। किसी पुराने संपर्क या मित्र के माध्यम से करियर में अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। इस समय आपको अपनी क्षमताओं पर भरोसा करके आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि आत्मनिर्भरता और नेतृत्व कौशल से आपको मान-सम्मान और आर्थिक लाभ मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए पदोन्नति के योग हैं। हालांकि विवाह जैसे मांगलिक कार्यों से बचना चाहिए, लेकिन व्यवसायिक साझेदारियों की योजना बन सकती है, जो भविष्य में लाभदायक रहेगी।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का यह अस्त काल किसी वरदान से कम नहीं है। आपकी छठी इंद्रिय यानी अंतर्ज्ञान बेहद तेज रहेगा और आप सही निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनसे आगे चलकर पद और वेतन में वृद्धि के संकेत हैं। जो जातक खुद का व्यापार करते हैं, उन्हें नए अवसर मिल सकते हैं, विशेषकर विदेशी संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। गुरु के अस्त रहते यह समय आत्ममंथन का है। आप पुराने अनुभवों से सीखकर भविष्य की रणनीतियां बना सकते हैं। छात्रों के लिए भी यह समय एकाग्रता में वृद्धि का है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह 27 दिनों की अवधि अप्रत्याशित अवसरों से भरी हो सकती है। विशेष रूप से वे जातक जो कला, फैशन, डिज़ाइन, मीडिया या कानूनी क्षेत्रों से जुड़े हैं, उन्हें विशेष सफलता मिल सकती है। गुरु के अस्त होने से सामाजिक जीवन में थोड़ी शांति जरूर रहेगी, लेकिन प्रोफेशनल लाइफ में यह एक गुप्त ऊर्जा के रूप में काम करेगा, जिससे बिना किसी शोर-शराबे के बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं। निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल है, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाना ज़रूरी है। आपकी डिप्लोमैटिक स्किल्स इस समय आपको कई जटिल परिस्थितियों से निकालने में मदद करेंगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ