हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gud Ke Upay: शीघ्र विवाह से लेकर करोड़पति बनने तक, हर समस्या का इलाज है गुड़ के टोटके

विज्ञापन

Gud Ke Upay: यदि ज्योतिष के विद्वानों की सलाह मानी जाए तो हमारे घर में यूज होने वाली छोटी-छोटी चीजें भी भाग्य बदल सकती है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार नव ग्रहों अलग-अलग चीजों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनमें से आपको किस ग्रह को साधना है, उसी की कारक वस्तु का उपयोग करना होता है। फिर भी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका अलग-अलग उपयोग करके आप सभी ग्रहों को अपने अनुकूल बना सकते हैं।

गुड़ भी ऐसी ही एक वस्तु है। इसमें तीन गुण होते हैं, पहला यह पीले रंग का है, दूसरा यह मीठा है, और तीसरा यह खाना पचाता है। ये तीनों गुण ज्योतिष में तीन अलग-अलग ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसी कारण गुड़ के टोटके बताए जाते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ जरूरी गुड़ के उपायों के बारे में

यह भी पढ़ेंः नए साल में बदल जाएगी इन 6 राशियों की किस्मत, रुपया, पैसा, मौज-मस्ती सब मिलेगा, बाकी के भाग्य में यह लिखा है

विज्ञापन

नौकरी पाने के लिए गुड़ का उपाय (Gud Ke Upay for Jobs)

यदि आप अपनी वर्तमान नौकरी में दुखी हैं और नई नौकरी ढूंढ़ रहे हैं तो यह उपाय कर सकते हैं। रोजाना सुबह खाना बनाते समय पहली रोटी गाय के लिए निकालें। इस रोटी पर थोड़ा सा गुड़ रख कर गाय को खिला दें। इस टोटके को करते ही आपके पास ऑफर्स आने लगेंगे।

कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए

जन्मकुंडली में सूर्य के कमजोर होने पर प्रतिदिन सुबह की शुरुआत गुड़ खाकर पानी पीकर करनी चाहिए। इसके साथ ही रविवार को आरंभ करके लगातार अगले 8 दिनों तक प्रतिदिन 800 ग्राम गेहूं और 800 ग्राम गुड़ किसी मंदिर में चढ़ाएं। ऐसा करने से सूर्य (Surya Ke Upay) अनुकूल होकर आपको लाभ पहुंचाने लगेगा।

विज्ञापन

शीघ्र विवाह के लिए टोटका

कई बार किन्हीं कारणों से व्यक्ति का विवाह नहीं हो पाता है। ऐसे जातकों को गुरुवार के दिन आटे की लोई में थोड़ा सा गुड़, घी और हल्दी मिलाकर गाय को खिलाना चाहिए। इस उपाय को लगातार 7 दिनों तक करना होता है। इससे शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं।

यह भी पढ़ेंः Shukra Gochar: 29 दिसंबर को होगा शुक्र का गोचर, इन 5 राशियों की मनचाही मुराद पूरी करेगा

विज्ञापन

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए (Upay for Money)

कई बार व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो जाती हैं। इस सिचुएशन में उसे गुड़ का एक छोटा सा टुकड़ा लेकर उसे लाल कपड़े में एक सिक्के के साथ बांध दें। अब इसे घर के मंदिर में लक्ष्मीजी की तस्वीर के आगे रख कर रोजाना पूजा करें। ऐसा लगातार पांच दिनों तक करना है। पांचवे दिन पूजा करने के बाद इस बंधे हुए कपड़े को उठाकर अपनी तिजोरी, अलमारी में रख दें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola