Grah Gochar in December 2024: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों और राशियों का खास संबंध बताया गया है। जब भी ग्रह राशि परिवर्तन या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो इसका शुभ और अशुभ असर 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ता है। आगामी दिनों में 9 ग्रहों में से 7 ग्रह गोचर करेंगे। साल 2024 के समाप्त होने से पहले ग्रहों के राजा, ग्रहों के राजकुमार, कर्मफल दाता शनि, ग्रहों के सेनापति आदि ग्रहों द्वारा राशि और नक्षत्र परिवर्तन किया जाएगा।
इस वजह से दिसंबर का महीना 12 राशियों में से 3 राशियों के लिए उत्तम साबित होगाा। आइए जानते हैं कि दिसंबर में कौन से 7 बड़े ग्रह हैं जो नक्षत्र और राशि परिवर्तन करेंगे।
दिसंबर में शुक्र गोचर (Venus Transit in December)
धन, ऐश्वर्य, प्रेम और वैभव के दाता शुक्र दिसंबर के महीने में दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। 2 दिसंबर सोमवार को दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर मकर राशि में शुक्र गोचर करेंगे। इसके बाद दोपहर 11 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि में शुक्र ग्रह प्रवेश करेंगे, जिसके साथ ही शनि और शुक्र की युति भी बनेगी क्योंकि वर्तमान में शनि ग्रह कुंभ राशि में विराजमान हैं और इस राशि में मार्च 2025 तक रहने वाले हैं।
दिसंबर में सूर्य गोचर (Sun Transit in December)
ग्रहों के राजा सूर्य दिसंबर में राशि और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। 15 दिसंबर रविवार की रात 10:19 बजे धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान वो मूल नक्षत्र में भी प्रवेश करेंगे। 29 दिसंबर रविवार की देर रात को 12:34 बजे पूर्वाषाढा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
दिसंबर में मंगल गोचर (Mars Transit in December)
ग्रहों के सेनापति यानी मंगल ग्रह 7 दिसंबर को कर्क राशि में वक्री होंगे। इसका मतलब है कि कर्क राशि में मंगल ग्रह द्वारा उल्टी चाल चली जाएगी। इस महीने मंगल का नक्षत्र परिवर्तन नहीं होगा।
ये भी पढ़ें- स्वराशि के साथ 5 राशियों की किस्मत चमकाएंगे शनि, 2025 में धारण करेंगे चांदी के पाये!
दिसंबर में बुध गोचर (Budh Gochar in December)
ग्रहों के राजकुमार बुध 16 दिसंबर सोमवार को वृश्चिक राशि में मार्गी होंगे। इससे पहले 9 दिसंबर को अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 24 दिसंबर को ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
दिसंबर में शनि गोचर (Shani Gochar in December)
कर्मफल दाता शनि मार्च 2025 में राशि परिवर्तन करेंगे, लेकिन 27 दिसंबर शुक्रवार को रात 10 बजकर 42 मिनट पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
दिसंबर में केतु गोचर (Ketu Gochar in December)
2 दिसंबर सोमवार को शाम 4 बजकर 04 मिनट पर केतु ग्रह स्पष्ट केतु का उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे।
दिसंबर में चंद्र गोचर (Moon Transit in December)
सबसे ज्यादा तेज गति से गोचर करने वाले ग्रहों में चंद्रमा सबसे पहले है। ये किसी भी राशि में ढाई दिन और नक्षत्र में सिर्फ 1 दिन के लिए विराजमान रहते हैं। दिसंबर में भी कई राशियों में चंद्र ग्रह प्रवेश करेंगे। साथ नक्षत्र परिवर्तन भी कई बार करेंगे।
7 बड़े ग्रह गोचर से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
- वृषभ राशि
- सिंह राशि
- मकर राशि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- 15 दिसंबर से पहले कर लें मोती शंख के अचूक उपाय, कभी नहीं खाली होगी धन से तिजोरी!
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
9 mins agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
8 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines