Shani Gochar 2025: स्वराशि के साथ 5 राशियों की किस्मत चमकाएंगे शनि, 2025 में धारण करेंगे चांदी के पाये!

Shani Gochar 2025: न्यायाधीश और कर्मफल दाता शनि साल 2025 में चांदी के पाये धारण करेंगे, जिससे 5 राशियों पर पैसों की बरसात हो सकती है। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

Saturn will brighten the fortunes of 3 zodiac signs with its own sign will wear silver anklets in 2025

शनि गोचर 2025

Shani Gochar 2025: सबसे क्रूर ग्रहों में से एक शनि हैं। मान्यता है कि जिस व्यक्ति पर शनिदेव की मेहरबानी हो जाती है, उसे कभी भी आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं या अन्य तरह के कष्ट का सामना नहीं करना पड़ता है। हालांकि, जिस व्यक्ति पर शनिदेव की क्रूर दृष्टि होती है वो व्यक्ति हमेशा दुखों के बीच घिरा रहता है। साल 2025 कुछ राशि के लोगों के लिए उत्तम साबित होने वाला है क्योंकि इस साल शनि गोचर करें और एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन

जी हां, सबसे कम गति से चलने वाले ग्रह शनि मार्च 2025 में कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ शनि चांदी के पाये भी धारण करेंगे, जो 5 राशियों के लिए लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं वो 5 राशियां कौन सी हैं जिन पर शनिदेव की खास मेहरबानी होने वाली है।

विज्ञापन

कर्क राशि

शनि गोचर आपके लिए उत्तम रहेगा। आप जिस कार्य को करने का ठान लेंगे, उसमें सफल जरूर होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए शनि की कृपा लाभकारी रहेगी। कामकाज में तरक्की मिलेगी। व्यापार में उन्नति हो सकती है। घर-परिवार में सुख और शांति रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी बस खानपान का थोड़ा ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

शनि द्वारा 2025 में चांदी के पाये धारण किए जाएंगे जिससे वृश्चिक राशि के जातकों पर शनिदेव की खास मेहरबानी होगी। आपको कामकाज में लाभ होगा और आप अपने काम से लोगों के बीच पहचान बनाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को नया ऑफर मिल सकता है जो धन वृद्धि के साथ प्रमोशन करा सकता है। पढ़ाई-लिखाई में सफलता हासिल करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

विज्ञापन

तुला राशि

शनि देव की आप पर खास मेहरबानी होने वाली है। कार्य में उन्नति के साथ समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। विवादों से दूर रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। धन में वृद्धि के साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। शनि गोचर आपके लिए उत्तम साबित होगा।

विज्ञापन

कुंभ राशि

शनि अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं और 2025 में मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में चांदी के पाये धारण करेंगे, जो कुंभ राशि के लिए उत्तम साबित होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर में मंगल कार्य होंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और आय वृद्धि के योग बन सकते हैं। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मीन राशि

शनि का मीन राशि में प्रवेश करना लाभकारी रहेगा। आपको कामकाज में तरक्की मिलेगी। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। समाज में एक अलग पहचान और आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। व्यापार में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके साथ-साथ आपका बिजनेस पहले से बेहतर हो सकेगा। घर वालों के साथ संबंध सुधरेंगे। आपसी प्यार बढ़ेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ