moti shankh upay margashirsha month

Moti Shankh Upay: 15 दिसंबर से पहले कर लें मोती शंख के अचूक उपाय, कभी नहीं खाली होगी धन से तिजोरी!

Moti Shankh Ke Upaya: मोती शंख के उपाय से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की खास कृपा पा सकते हैं। कभी भी घर में धन की कमी नहीं होगी। सभी खुख सुविधाओं का आप लाभ उठा सकेंगे। आइए मोती शंख के अचूक उपाय जानते हैं।

Moti Shankh Upay: श्री कृष्ण को प्रिय महीना मार्गशीर्ष का है। इस महीने पूजा-अर्चना और उपाय के साथ दान-पुण्य करने का खास महत्व होता है। 16 नवंबर 2024 से मार्गशीर्ष मास की शुरुआत हुई थी और इस पवित्र महीने का समापन 15 दिसंबर 2024 को होगा। इससे पहले अगर आप शंख का उपाय करेंगे तो आपको धन लाभ के साथ मां लक्ष्मी की खास कृपा प्रदान होगी। मार्गशीर्ष माह में शंख की पूजा और उपाय करने का खास महत्व बताया गया है।

विज्ञापन

खासतौर पर मोती शंख की पूजा करने के शानदार फायदे बताए गए हैं। भगवान विष्णु और श्री कृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए आप मोती शंख की पूजा कर सकते हैं। शंख और मां लक्ष्मी का संबंध भाई-बहन का है। अगर आप मार्गशीर्ष महीने में शंख का उपाय करेंगे तो आप पर मां लक्ष्मी भी मेहरबान हो सकती हैं।

विज्ञापन

मां लक्ष्मी की पूजा में शंख बजाना है शुभ

मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान जब मां लक्ष्मी प्रकट हुईं थीं तब उनके साथ शंख भी प्रकट हुआ था। धार्मिक ग्रंथों में समुद्र की पुत्री मां लक्ष्मी और शंख को उनका भाई माना जाता है। ये ही कारण है कि मां लक्ष्मी की पूजा में शंख बजाना जरूरी और शुभ माना गया है। मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए आप 15 दिसंबर से पहले मोती शंख के अचूक उपाय कर सकते हैं, जिसे करने से धन से तिजोरी हमेशा भरी रहेगी। मोती शंख के उपाय आप वीडियो के माध्यम से जान सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ