Grah Gochar: 14 अक्टूबर से बुलंद होगा इन 3 राशियों का सितारा, सूर्य-गुरु की नवपंचम दृष्टि से पूरे होंगे अधूरे अरमान!

Surua Guru Navpancham Drishti: वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, अक्टूबर 2024 ग्रहों के योग, युति और संयोग का विशेष महीना है। इस महीने में सूर्यदेव और गुरु ग्रह की नवपंचम दृष्टि से 3 राशियों के जातकों की किस्मत का सितारा बुलंद हो सकता है, आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

surya-guru-navpancham-yog

Surua Guru Navpancham Drishti: अक्टूबर 2024 में सभी महत्वपूर्ण ग्रह एक-दूसरे के साथ विशेष युति और योग बना रहे हैं। इनमें से कुछ युतियां और योग बेहद लाभकारी हैं, तो कुछ अशुभ योग भी हैं। इस महीने में सभी बड़े ग्रह न केवल अपनी चाल में बदलाव कर रहे हैं, बल्कि अपने राशि और नक्षत्र परिवर्तन से देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति और राशियों व्यापक रूप से प्रभावित भी कर रहे हैं। वहीं इस महीने 3 अक्टूबर से शनिदेव अपना नक्षत्र परिवर्तन कर शतभिषा में गोचर कर रहे हैं, वहीं गुरु ग्रह बृहस्पति 9 अक्टूबर से वक्री हो चुके हैं।

विज्ञापन

वहीं, इस महीने में वैदिक ज्योतिष के दो बड़े शक्तिशाली ग्रह सूर्य और गुरु बृहस्पति एक दूसरे पर ‘नवपंचम दृष्टि’ डाल रहे हैं। बता दें, नवपंचम दृष्टि को नवपंचम योग भी कहते है। यह एक शुभ योग है, जो तब बनता है, कोई दो ग्रह एक-दूसरे से नौवें और पांचवें भाव में होते हैं। ज्योतिष गणित की बात करें, तो जब ग्रह एक-दूसरे से 120° की अवस्था में अपनी चाल चलते हैं। इस दृष्टि को बेहद शक्‍तिशाली और फलदायी माना गया है। इस महीने 14 अक्टूबर से बनने वाली सूर्य और गुरु की नवपंचम दृष्टि से 3 राशियों के जातकों की किस्मत का सितारा बुलंद हो सकता है, आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

सूर्य-गुरु की नवपंचम दृष्टि का राशियों पर असर

मेष राशि

सूर्य-गुरु की नवपंचम दृष्टि के शुभ असर आपको धन कमाने के प्रयास में सफलता मिल सकती है। व्यापार में वृद्धि होगी और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए निवेश लाभदायक साबित होंगे। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लव लाइफ रोमांस बढ़ेगा। उत्तम स्वास्थ्य का साथ प्राप्त होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के जीवन पर सूर्य-गुरु की नवपंचम दृष्टि का बेहद अनुकूल असर होने के योग हैं। धन कमाने के प्रयास में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में नए व्यापारिक समझौते होने से लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। विद्यार्थियों की रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह धन संबंधी मामले में काफी फायदेमंद है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नई आय के स्रोत खुलेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में लाभ होगा। नए व्यापारिक समझौते होंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त होंगे। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लव लाइफ में विवाह के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष  शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ