Grah Gochar 2025: नवंबर में 500 साल बाद बनेगा ऐसा संयोग, गुरु वक्री और शनि मार्गी होंगे एक साथ, 3 राशियों को होगा लाभ

Grah Gochar 2025: ग्रहों की स्थिति से ऐसा संयोग बन रहा है जो 500 साल बाद हो रहा है. गुरु की वक्री और शनि की मार्गी चाल एक साथ होने का संयोग लंबे समय के बाद हो रहा है. नवंबर महीने में देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में वक्री होंगे और शनि मीन राशि में मार्गी होंगे.

Grah Gochar 2025

Grah Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, ग्रहों की स्थिति राशियों के जीवन को प्रभावित करती है. नवंबर महीने में ग्रह स्थिति से ऐसा संयोग बन रहा है जिसका निर्माण पूरे 500 साल बाद हो रहा है. बता दें कि, नवंबर महीने में गुरु ग्रह वक्री होंगे और शनि मीन राशि में मार्गी चाल चलेंगें. यह संयोग वर्षों बाद बन रहा है. द्रिक पंचांग के मुताबिक, 11 नवंबर को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में वक्री हा जाएंगे. शनि ग्रह मीन राशि में मार्गी होंगे. इन दोनों ग्रह की चाल में परिवर्तन राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा. चलिए जानते हैं इससे किन राशि के जातकों को लाभ होगा.

विज्ञापन

गुरु और शनि की ग्रह स्थिति से इन राशियों को होगा लाभ

मिथुन राशि

विज्ञापन

गुरु की वक्री और शनि की मार्गी चाल से मिथुन राशि वालों के काम बनेंगे. आपके लिए समय अच्छा रहेगा. आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. जो लोग नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं उन्हें फायदा होगा. नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

विज्ञापन

मकर राशि

गुरु और शनि की ग्रह स्थिति और चाल से मकर राशिवालों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. धनलाभ और निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा. आपको निवेश से लाभ मिलेगा. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा. गुरु की वक्री चाल आपके सोचने की क्षमता को बढ़ाएगी. भविष्य में आप बेहतर योजना बनाकर काम कर सकते हैं. शनि की मार्गी चाल आपको मेहनती बनाएंगी. आप मेहनत से सफलता हासिल कर सकेंगे. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और प्रमोशन हो सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ