Grah Gochar December 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिसंबर का महीना ग्रह-गोचर की दृष्टि से बेहद खास है। दरअसल इस महीने एक-दो नहीं, बल्कि 5 ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। दअसल दिसंबर महीने में सूर्य के साथ-साथ बुध, शुक्र, मंगल और गुरु ग्रह अपनी-अपनी राशि बदलेंगे। ग्रहों की बदलती चाल का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनसार, जानते हैं कि दिसंबर में होने वाले 5 ग्रहों के गोचर का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।
सूर्य का गोचर
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, दिसंबर महीने में 16 तारीख को सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य को ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राजा कहा गया है। ऐसे में दिसंबर में होने वाला सूर्य का यह गोचर कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ है। सूर्य ग्रह के शुभ प्रभाव से इन राशियों को करियर में जबरदस्त सफलता देखने को मिलेगी।
गुरु-मार्गी परिवर्तन
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, गुरु ग्रह दिसंबर महीने की 31 तारीख को मार्गी हो जाएंगे। गुरु के मार्गी होने से मेष, सिंह और मिथुन राशि वालों को विशेष लाभ मिलेगा। इन राशियों के जातक को नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है।
बुध गोचर
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, वाणिज्य, व्यापार और बुद्धि के कारक ग्रह बुध 28 दिसंबर 2023 को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के इस गोचर से धनु, वृषभ और कन्या राशि वालों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। जॉब में प्रमोशन के भी योग बनेंगे और बिजनेस में आर्थिक तरक्की भी होगी।
मंगल गोचर
ज्योतिष शास्त्र में मंगल को शुभ ग्रह कहा गया है। यह साहस, ऊर्जा और पराक्रम का कारक ग्रह है। ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल देव 28 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से ही सूर्य की मौजूदगी रहेगी। ऐसे में धनु राशि में सूर्य-मंगल का युति योग बनेगा। मंगल के गोचर से मेष और वृश्चिक राशि वालों को खास फायदा होगा।
यह भी पढ़ें: इन तिथियों में जन्में लोगों को नहीं मिल पाता है सच्चा प्यार! शादीशुदा जिंदगी में भी आती हैं दिक्कतें
शुक्र गोचर
ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, धन-वैभव और ऐश्वर्य के कारक ग्रह शुक्र 25 दिसंबर 2023 को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से कुंभ, सिंह, कर्क और मकर राशि वालों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी। साथ ही साथ नौकरी में तरक्की और बिजनेस में मुनाफा प्राप्त होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
11 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines