News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Grah Gochar 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, बीती 11 फरवरी को ग्रहों के राजकुमार बुध और 12 फरवरी को राजा सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। यहां पहले से ही न्यायाधीश शनि मौजूद हैं। शनि के कुंभ राशि में मौजूद होने से यहां सूर्य, शनि और बुध की महायुति बन गई है।
इस महायुति का प्रभाव सभी 12 राशि वालों पड़ रहा है। वहीं, कुछ राशि वालों पर इसका बेहद ही शुभ प्रभाव पड़ रहा है। इस शुभ प्रभाव के चलते, इन राशियों के लोगों के जीवन में धन और प्यार की बहार आएगी। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए यह महायुति काफी शानदार रहने वाली है।
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। जिन लोगों की कुंडली मेष लग्न की है, उनके 11वें भाव में यह महायुति बनने जा रही है। इस महायुति के बनने से मेष राशि वालों के करियर में बूम आएगा। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो जाएगी। आय बढ़ेगी और मनोकामना भी पूरी होगी।
मिथुन राशि वालों के 9वें भाव में यह महायुति बनने वाली है। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। इस महायुति के बनने से मिथुन राशि वालों के जीवन का बेहद ही शानदार दौर आया है। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यात्रा का लाभ मिलेगा। करियर का ग्राफ आपको उठता हुआ दिखाई देगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी संभावना है।
सिंह राशि वालों के 7वें भाव में यह महायुति बनेगी। इस राशि के स्वामी सूर्य हैं। इसके चलते बिजनेस पार्टनरशिप अच्छी होगी। मैरिड लाइफ बेहद शानदार रहेगी और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। सरकारी क्षेत्र और प्रशासन से जुड़े लोगों को भी इस दौरान लाभ होगा।
तुला राशि वालों के स्वामी शुक्र हैं। शनि और शुक्र मित्र हैं और यह महायुति आपके पंचम भाव में बन रही है। इस महायुति के चलते तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति होने के साथ ही लव रिलेशनशिप में भी सफलता मिलने की संभावना है।
धनु राशि के स्वामी गुरु हैं। जो बुध और शनि के साथ अच्छा फल देते हैं। शनि, बुध और सूर्य की महायुति धनु राशि वालों के तीसरे भाव में बनेगी। यह साहस, पराक्रम और यात्रा का भाव है। इस महायुति से आपको नए अवसर मिलेंगे। यात्रा से आपको लाभ होगा और करियर में भी आपको ग्रोथ देखने को मिलेगी।
मकर राशि के स्वामी शनि हैं। इस राशि के दूसरे भाव में यह महायुति बनेगी। इससे मकर राशि वालों को धन लाभ होगा। पारिवारिक सुख बढ़ेगा और व्यापार में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। यह महायुति इस राशि के लोगों के लिए बेहद ही शानदार रहेगी।
कुंभ राशि के भी स्वामी शनि है और यह महायुति इसी राशि में बन रही है। इस कारण इससे आपको करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। इस दौरान आपको नए अवसर और वित्तीय लाभ मिलने की संभावना भी है। इस कारण यह समय कुंभ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।