Grah Gochar: 7 फरवरी से पलटेगा इन 5 राशियों का भाग्य, सूर्य, मंगल और बुध भर देंगे धन की झोली!

Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 7 फरवरी, 2025 को सूर्य, मंगल और बुध ग्रहों की गति और ज्योतिषी स्थिति बेहद शुभ है। इन 3 शक्तिशाली और प्रभावशाली ग्रहों कृपा यूं तो सभी राशियों पर बरसेगी, लेकिन 3 राशियों के जातकों के झोली धन से भरने की प्रबल संभावना है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

grah-gochar-2025-rashifal-2

Grah Gochar: ज्योतिष के अनुसार, फरवरी 2025 ग्रहों की हलचलों के लिहाज से एक खास महीना रहेगा। इसकी झलक एक बार फिर हमें शुक्रवार, 7 फरवरी 2025 को खास तौर पर देखने को मिलेगी। जब इस तारीख को कुछ महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाएं एक साथ घटेंगी, ग्रहों की चाल बदलेगी, शक्तिशाली योग और युतियां बनेंगी, तो इसका देश-दुनिया समेत सभी राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। इस दिन की ज्योतिषीय घटना में 3 ग्रह भाग लेंगे, ये हैं- सूर्य, मंगल और बुध।

विज्ञापन

7 फरवरी को बन रहे हैं ये ज्योतिषीय संयोग

वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, शुक्रवार 7 फरवरी, 2025 को दोपहर बाद 2 बजकर 58 मिनट से सूर्य और मंगल एक-दूसरे से 150 डिग्री पर स्थित रहेंगे। ऐसा तब होता है, जब सूर्य और मंगल कालपुरुष की कुंडली में 6ठे और 8वें भाव में होते हैं। ज्योतिष भाषा में इसे षडाष्टक योग भी कहते हैं। वहीं इसी दिन शाम में 6 बजकर 37 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध अपना नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। वे श्रवण नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं।

विज्ञापन

7 फरवरी को बने ज्योतिषीय संयोग का राशियों पर असर

वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 7 फरवरी 2025 को बनने वाले विशेष ज्योतिषीय संयोग में सूर्य, मंगल और बुध ग्रह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन ग्रहों की स्थिति 5 राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहेगी और उनके जीवन में धन, सफलता और प्रगति के नए द्वार खुलेंगे। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियों कौन-सी हैं, जिनका भाग्य इस दिन से बदलने वाला है और उनकी झोलियां धन से भर जाएंगी?

विज्ञापन

मेष राशि

सूर्य और मंगल की विशेष कृपा से आपको करियर और व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नई योजनाएं सफल होंगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं, खासकर बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हनुमान जी की आराधना करें और मंगलवार को गुड़ व चना दान करें।

वृषभ राशि

बुध ग्रह के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है, खासकर शेयर बाजार और प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि के संकेत हैं। विदेश यात्रा या नए प्रोजेक्ट मिलने के योग बन रहे हैं। बुधवार को गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और हरे वस्त्र धारण करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

सूर्य के अनुकूल प्रभाव से मान-सम्मान में वृद्धि होगी और करियर में जबरदस्त उछाल आएगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा। आर्थिक रूप से मजबूत होंगे और कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। रविवार को सूर्य को अर्घ्य दें और गुड़-गेहूं का दान करें।

वृश्चिक राशि

मंगल ग्रह के विशेष प्रभाव से आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। नई संपत्ति खरीदने या वाहन लेने का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी और विरोधी परास्त होंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी और परिवार में खुशहाली आएगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार को मसूर दाल दान करें।

विज्ञापन

मकर राशि

बुध और मंगल के संयुक्त प्रभाव से आपको नए अवसर मिलेंगे और व्यापार में उन्नति होगी। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे करियर ग्रोथ होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक शांति बनी रहेगी। शनिवार को शनिदेव की पूजा करें और जरूरतमंदों को काला तिल दान करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ