Grah Gochar 2025: 3 अप्रैल से पहले धनवान होंगी ये 5 राशियां, ग्रह सेनापति मंगल बनाएंगे मालामाल!

Grah Gochar 2025: मंगल ग्रह इस समय मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं और वे 3 अप्रैल को कर्क में गोचर कर नीच के हो जाएंगे। लेकिन नीच होने से पहले मंगल 5 राशियों का भला कर चंद्रमा की राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

mangal-gochar-2025-rashifal

Grah Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष के नवग्रहों में मंगल बेहद महत्वपूर्ण ग्रह माने गए हैं, क्योंकि व्यक्ति को काम करने की शक्ति और ऊर्जा मंगल से प्राप्त होती है। व्यक्ति का पराक्रम और साहस मंगल से जुड़ा है। मंगल ग्रह का रंग लाल है, जो ओज और वीरता का प्रतीक है। वे युद्ध कौशल, बड़े भाई-बहन, भूमि, चल-अचल संपत्ति, वाहन के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। ज्योतिष शास्त्र में मेष और वृश्चिक राशियों का स्वामित्व मंगल ग्रह के पास है। वहीं, मकर राशि में मंगल उच्च के होते हैं और कर्क राशि में नीच के हो जाते हैं।

विज्ञापन

मंगल ग्रह को पृथ्वी पुत्र कहा जाता है। स्कंद पुराण के अनुसार, मंगल ग्रह का जन्म भगवान शिव के पसीने की बूंद से हुआ था, जो पृथ्वी पर गिरी थी। इस कारण से मंगल को पृथ्वीपुत्र भी कहते हैं। मंगल के गुणों और विशेषताओं के कारण उन्हीं ग्रहों के सेनापति का दर्जा दिया गया है। वे इस समय मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। बुध इस राशि में मंगल 21 जनवरी, 2025 को प्रविष्ट हुए थे। वहीं, 3 अप्रैल को मंगल ग्रह कर्क में गोचर कर नीच के हो जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह नीच के होते हैं, तो उनकी फल देने की शक्ति कम हो जाती है। लेकिन नीच होने से पहले 5 राशियों का भला कर देंगे। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

कर्क राशि में मंगल गोचर होने से पहले मेष राशि के जातकों में साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। होटल, वाहन, अग्नि, रक्षा, पुलिस, खेल या सेना से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने के योग हैं। प्रमोशन की संभावना है और नए अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान आपको मित्रों, भाई-बहनों और सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा। नए संपर्कों से भविष्य में लाभ हो सकता है। अत्यधिक उत्साह में जल्दबाजी करने से बचें, क्योंकि इससे नुकसान उठाना पड़ सकता है। धैर्य और समझदारी से काम लें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन अत्यधिक कार्यभार के कारण तनाव बढ़ सकता है। नियमित योग और ध्यान करना लाभदायक रहेगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों पर मंगल ग्रह की खास कृपा होती हा। इस राशि के जातकों को करियर में बड़ा लाभ होगा। प्रमोशन, वेतन वृद्धि या नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश, व्यापार और शेयर बाजार से लाभ मिलने की संभावना है। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी और किसी नए प्रोजेक्ट या बिजनेस की शुरुआत हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक शांति बनी रहेगी। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा। यदि विवाह का विचार कर रहे हैं, तो इस दौरान शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशि

मंगल का मिथुन में गोचर धनु राशि के लिए व्यवसायिक सफलता लेकर आएगा। इस दौरान व्यापारियों को नई डील, साझेदारी और विदेशी स्रोतों से लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक संपत्ति अर्जित करने के योग बन रहे हैं। इस समय भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग बन सकते हैं। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है और नए सदस्य का आगमन भी संभव है। नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसरों के द्वार खुलेंगे। जो लोग विदेश में नौकरी की इच्छा रखते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी, लेकिन अधिक परिश्रम से थकान और नींद की कमी हो सकती है। संतुलित दिनचर्या अपनाना जरूरी रहेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

3 अप्रैल, 2025 से पहले मंगल के मिथुन राशि गोचर से मकर राशि के जातकों को अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा और निवेश से बड़ा लाभ होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे प्रमोशन और वेतन वृद्धि के अवसर बनेंगे। बिजनेस में नई योजनाएं लागू कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक होंगी। जो लोग शादी के योग्य हैं, उनके लिए विवाह के योग बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और संतान पक्ष से खुशी मिल सकती है। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन कोई गंभीर समस्या नहीं होगी। डाइट और फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।

मीन राशि

मंगल के असर से मीन राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में विस्तार और नई योजनाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जो लोग नया स्टार्टअप या बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय बहुत शुभ रहेगा। इस समय आपको परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा। अटका हुआ धन मिलने की संभावना है और घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। इस गोचर के दौरान आपको नई नौकरी, व्यवसाय में उन्नति या किसी नए प्रोजेक्ट में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। मानसिक तनाव से बचें और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नियमित व्यायाम और पौष्टिक आहार आपको ऊर्जावान बनाए रखेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ