---विज्ञापन---

Grah Gochar 2025: नए साल में शनि, राहु, केतु और गुरु बृहस्पति इन तारीखों को बदलेंगे अपनी चाल, फिरेंगे इन 5 राशियों के दिन!

Grah Gochar 2025: नए साल में शनि, राहु, केतु और गुरु बृहस्पति चाल बदलकर 5 राशियों को लाभ पहुंचाएंगे। आइए जानते हैं, इन ग्रहों की चाल में बदलाव की तारीखें क्या हैं और इनकी चाल में परिवर्तन से लाभान्वित होने वाली ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं?

Grah Gochar 2025: नया साल 2025 में आने में कुछ दिन ही बाकी हैं। बहुत से लोगों ने नए साल की प्लानिंग भी शुरू कर दी होगी। वहीं अनेक लोग अपनी योजनाओं को साकार करने लिए ग्रहों की चाल, योग, युति, मुहूर्त आदि का ध्यान रख रहे होंगे। आइए जानते हैं, वैदिक ज्योतिष के उन 4 ग्रहों की चाल के बदलाव के बारे में जो बेहद धीमी गति से चलते हैं, लेकिन जीवन को बेहद गहराई और व्यापक रूप से प्रभावित करते हैं। ये ग्रह हैं- शनि, राहु, केतु और गुरु बृहस्पति।

साल 2025 में धीमी ग्रहों चाल में बदलाव

शनि गोचर 2025

कर्मफल के स्वामी और न्यायाधीश शनि इस में कुंभ राशि में विराजमान हैं। इस साल यानी 2024 में शनि का कोई गोचर नहीं है। अगले साल यानी 2025 में शनिदेव 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जहां तक नक्षत्र परिवर्तन की बात है, तो वे 2 बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वे 28 अप्रैल को उत्तरा भाद्रपद और 3 अक्टूबर को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे।

---विज्ञापन---

बृहस्पति गोचर 2025

साल 2025 में देवगुरु बृहस्पति 3 बार राशि परिवर्तन कर परिवर्तन करेंगे। बृहस्पति ग्रह 14 मई को मिथुन, 18 अक्टूबर को कर्क और 5 दिसंबर को फिर से मिथुन राशि में गोचर करेंगे। जहां तक नक्षत्र परिवर्तन की बात है, तो 3 बार नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे। वे 10 अप्रैल को मृगशिरा, 14 जून को आर्द्रा और 13 अगस्त, 2025 को पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे।

राहु गोचर 2025

छाया ग्रह राहु 30 अक्टूबर, 2023 से मीन राशि में स्थित हैं। इस साल यानी 2024 में राहु का कोई गोचर नहीं है। वहीं साल 2025 में राहु ग्रह 18 मई को कुंभ राशि में गोचर करेंगे। जहां तक नक्षत्र परिवर्तन की बात है, तो वे 2 बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। राहु ग्रह 24 फरवरी को पूर्वा भाद्रपद और 23 नवंबर को शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे।

---विज्ञापन---

केतु गोचर 2025

जहां तक साल 2025 में केतु ग्रह के गोचर की बात है, तो केतु 18 मई से सिंह राशि में गोचर करेंगे। जहां तक नक्षत्र परिवर्तन की बात है, तो राहु की तरह वे भी 2 बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। राहु ग्रह 7 फरवरी को हस्त और 10 नवंबर को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे।

धीमी ग्रहों चाल में बदलाव का राशियों पर असर

---विज्ञापन---

धीमे ग्रहों की चाल का राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। बृहस्पति, शनि और राहु-केतु अपनी धीमी गति के कारण राशियों पर लंबे समय तक प्रभाव डालेंगे। इनके स्थान और चाल में परिवर्तन से 5 राशियों के जातकों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

मेष राशि

साल 2025 में बृहस्पति की कृपा से आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर में भी उन्नति के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नई नौकरी मिल सकती है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में वृद्धि के स्पष्ट संकेत हैं। कारोबारी यात्राओं के दौरान नए व्यापारिक अवसर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

व्यापार में वृद्धि होगी। स्टूडेंट जातकों के करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। कैंपस सेलेक्शन से जॉब मिलने के प्रबल योग हैं। संपत्ति संबंधी मामले सुलझेंगे। नया वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह साल अच्छा है।

कर्क राशि

शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलने से आपकी परेशानियां कम होंगी। गुरु की कृपा से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी आय में वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होगी। पर्याप्त धन लाभ होगा। स्टूडेंट जातकों के करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ समय बिताने के लिए अच्छा महीना है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह साल धन लाभ के लिए बहुत अच्छा रहेगा। राहु की अनुकूल स्थिति के कारण आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। नई कला सीखने या किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए यह अच्छा समय है। यात्रा के योग बन रहे हैं। नए दोस्त बनेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने का मौका मिल सकता है। चाहे बिजनेस हो या पढ़ाई या नौकरी, यदि आप विदेश जाने की सोच रहे हैं तो यह साल आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह साल रोमांचक रहेगा। गुरुदेव की कृपा से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नई जमीन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। व्यापार में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। यह साल आध्यात्मिक विकास के लिए बहुत अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 05, 2024 08:29 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola