Zodiac Signs: बुध-गुरु ने बनाया विशेष योग, इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी; दूर होगा धन संकट!

Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष के दो सबसे शुभ ग्रह बुध और गुरु एक विशेष योग बनाया, जो बेहद दुर्लभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस योग का यूं तो सभी राशियों पर व्यापक असर होगा, लेकिन इसके प्रभाव से 3 राशियों के जातकों के जीवन में उन्नति, समृद्धि और सफलता के नए रास्ते खुलेंगे।

budh-guru-shubh-yoga

Zodiac Signs: बुधवार 26 फरवरी, 2025 को वैदिक ज्योतिष के दो सबसे शुभ ग्रह बुध और गुरु एक विशेष योग बनाया। यह तब बनता है, जब ये दोनों एक-दूसरे से 80 डिग्री पर स्थित होते हैं। इन दोनों ग्रहों के इस संयोग से बना यह एक विशेष और बेहद दुर्लभ योग है, जिसे ‘षोडशपंचाक योग’ कहा गया है। षोडश यानी 16 और पंचाक यानी 5 अंक, जिसका तात्पर्य है, 16 और 5 के गुणनफल के योग से प्राप्त अंक, जोकि 80 होता है, यही कारण है कि इस योग को षोडशपंचाक नाम दिया गया है।

विज्ञापन

षोडशपंचाक योग का महत्व

बता दें कि आर्य सभ्यता और भारतीय संस्कृति में 16 की संख्या काफी खास मानी गई है। यहां संस्कार 16 हैं, माप-तौल की इकाई में 16 आने से रुपया बना है। वैदिक धर्म में 16 के अनुपात में बने यज्ञ कुंड बेहद शुभ माने गए हैं। षोडशपंचाक योग केवल वैदिक ज्योतिष में ही नहीं बल्कि पाश्चात्य ज्योतिष यानी वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी में काफी प्रभावशाली माना गया है। इसे अंग्रेजी में ‘बाईनोविल कॉम्बिनेशन’ (Binovile Combination) कहते हैं।

विज्ञापन

बुध-गुरु के विशेष योग का राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, षोडशपंचाक योग यूं तो सभी राशि वालों के लिए एक अत्यंत शुभ और सौभाग्यशाली योग है। लेकिन, इस योग के प्रभाव से 3 राशियों के जातकों के जीवन में उन्नति, समृद्धि और सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। यह समय इन राशियों के जातकों को अपने आत्मविश्वास को बनाए रखकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ रहकर आगे बढ़ने का है। आपके सुप्रयास से आपको हर फील्ड में सफलता प्राप्त हो सकती है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

षोडशपंचाक योग के शुभ प्रभाव से मिथुन राशि के जातकों लिए जीवन में उन्नति के नए-नए रास्ते खुल सकते हैं। इस योग के कारण मिथुन राशि वालों को करियर, शिक्षा और व्यापार में बड़ी सफलता मिलेगी। व्यापारियों को नए कस्टमर और बाजार मिलेंगे। व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे और मुनाफा बढ़ेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी और निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे। इस समय किसी भी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए उत्तम समय है। आत्मविश्वास बनाए रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए बुध स्वामी ग्रह हैं। षोडशपंचाक योग में गुरु इस राशि के लिए काफी शुभ फलदायक है। इस योग के कारण कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य, धन और प्रेम संबंधों में सुधार होगा। चाहे वह नौकरी हो या व्यापार, इस समय नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए उत्तम समय है। करियर में प्रमोशन और नए अवसर मिलेंगे। निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे। इस समय सही निवेश करने से भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है। धन संबंधी चिंताएं दूर होंगी और आय के नए स्रोत बनेंगे। इस समय अपने कौशल को निखारने पर ध्यान दें और नए कौशल सीखें।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के लिए गुरु स्वामी ग्रह हैं। षोडशपंचाक योग में बुध इस राशि के लिए शुभ फलदायक है। इस योग के कारण धनु राशि वालों को आध्यात्मिक और भौतिक दोनों तरह की सफलता मिलेगी। व्यापार और नौकरी में बड़ी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। उनके काम की प्रशंसा होगी और उन्हें अधिक जिम्मेदारी दी जा सकती है। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी और निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे। इस समय अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें और नए अवसरों का लाभ उठाएं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ