Grah Gochar: 2 मार्च को 6 ग्रहों की महाहलचल, पलटेगा इन 5 राशियों का भाग्य; दूर होंगे कष्ट और धन संकट!

Grah Gochar: दृक पंचांग के अनुसार, रविवार 2 मार्च, 2025 को 6 ग्रहों की महाहलचल से एक ही दिन में कई योग-संयोग बन रहे हैं। इसे लेकर ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इन 6 ग्रहों के गोचर से बने योग-संयोग का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन इससे 5 राशियों का भाग्य पलट सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

2-march-grah-gochar

Grah Gochar: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मार्च 2025 के महीने में ग्रहों की हलचल और गतिविधियां काफी तेज रहने की उम्मीद है। ग्रहों के गोचर से भांति-भांति योग-संयोग, युति-प्रतियुति और राजयोग बनेंगे। आपको बता दें, मार्च महीने में ही 29 मार्च, 2025 को शनि ग्रह 2।5 साल बाद अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र और मनुष्य में शनि ग्रह के महत्व को देखते हुए इस गोचर को इस साल का सबसे महत्वपूर्ण गोचर बताया जा रहा है।

विज्ञापन

2 मार्च, 2025 को ग्रहों की महाहलचल

दृक पंचांग के अनुसार, रविवार 2 मार्च, 2025 को 6 ग्रह एक ही दिन में भांति-भांति के योग-संयोग का निर्माण कर रहे हैं। वहीं ज्योतिष गणना के अनुसार, 2 मार्च, 2025 को ग्रहों की महाहलचल में जो 6 ग्रह शामिल हैं, वे हैं- बुध, शुक्र, सूर्य, चंद्रमा, शनि और गुरु बृहस्पति।

विज्ञापन
  • 2 मार्च को 12:15 ए एम बजे वाणी-व्यापार के स्वामी ग्रह बुध पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से निकलकर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
  • धन-ऐश्वर्य के स्वामी ग्रह शुक्र भी इसी दिन 06:04 ए एम बजे मीन राशि में वक्री होंगे।
  • वहीं, रविवार 2 मार्च, 2025 को 12:49 पी एम बजे सूर्य और चन्द्र वैधृति योग का निर्माण करेंगे।
  • जबकि इस तारीख को 07:20 पी एम बजे कर्मफल के स्वामी शनिदेव भी नक्षत्र परिवर्तन कर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से निकलकर पूर्वाभाद्रपद में गोचर करेंगे।
  • 2 मार्च को रात में 11:45 पी एम बजे से सूर्य और गुरु 90 डिग्री पर स्थित रहकर केंद्र योग का निर्माण करेंगे।

2 मार्च, 2025 की ग्रहों की महाहलचल का राशियों पर असर

इन 6 ग्रहों के गोचर से बने योग-संयोग का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इससे 5 राशियों का भाग्य पलट सकता है और इन राशियों के जातकों के कष्ट और धन संकट दूर हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

6 ग्रहों के गोचर से बने योग-संयोग का असर मेष राशि वालों के लिए बहुत शुभ होगी। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके सही प्रयासों का अच्छा रिजल्ट आएगा। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। आय के नए स्रोत बनने से आमदनी में इजागा हो सकता है। लव लाइफ में संबंधों में मजबूती और मधुरता आएगी और पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह राशि

रविवार, 2 मार्च को सभी 6 ग्रहों की अनूठी स्थिति सिंह राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होने का योग दर्शा रही है। ग्रहों की इस ज्योतिषीय स्थिति से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में धन लाभ की संभावनाएं प्रबल होंगी, साथ ही पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना रहेगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

रविवार, 2 मार्च को 6 ग्रहों का महाहलचल का असर वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ फलदायक साबित हो सकता है। इससे उनकी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन की संभावना बनेगी। स्टूडेंट के करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों का धन संकट दूर होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए 6 ग्रहों का महाहलचल की स्थिति शुभ साबित होगी। ग्रहों एक योग-संयोग से आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। अपना काम कर रहे जातकों को लाभ वाले कुछ नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे और छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। नौकरी और कारोबार से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नए निवेश के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन

मीन राशि

सूर्य और गुरु का शुभ योग मीन राशि वालों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इससे आपका भाग्योदय हो सकता है और जीवन में खुशहाली आएगी। इनकम के नए सोर्स बनने से धन लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। आपके रुके हुए काम में तेजी आएगी। आपका आर्थिक तनाव कम होगा। लव लाइफ में मजबूती आएगी। आपके नए रिश्ते बन सकते हैं। स्वास्थ्य संबधी समस्या दूर होने मन शांत और प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ