Grah Gochar Effects February Month 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, तो कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फरवरी महीने में 5 ग्रह एक साथ चाल में परिवर्तन करने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 1 फरवरी को बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं, वहीं 11 फरवरी को कुंभ राशि में शनि अस्त होंगे।
अगले दिन 12 फरवरी को मकर राशि में शुक्र ग्रह गोचर कर जाएंगे, 13 फरवरी को कुंभ राशि में सूर्य देव गोचर करने वाले हैं और 20 फरवरी को कुंभ राशि में बुध ग्रह गोचर करेंगे। बता दें कि फरवरी माह में शनि, बुध, मंगल, शुक्र और सूर्य ग्रह अपनी चाल में बदलाव लाएंगे। ऐसे में 12 राशि के जातकों पर शुभ अशुभ प्रभाव पड़ेंगे। आज इस खबर में जानेंगे आखिर किन-किन राशियों का भाग्य बदलने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- राहु के गोचर से 3 राशियों को रहना होगा सावधान, जीवन में बढ़ सकती है टेंशन
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दौरान मेष राशि के जातकों को अचानक शुभ संदेश की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कार्य में सफलता भी मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। साथ ही धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। मेष राशि के जातकों का भाग्य भरपूर साथ देगा।
यह भी पढ़ें- 5 फरवरी को बन रहा है आदित्य मंगल राजयोग, 3 राशि वाले लोग दोनों हाथों से बटोरेंगे धन
वृषभ राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फरवरी में वृषभ राशि वाले जातकों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घरवालों की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही कारोबार या नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह माह काफी शुभ रहेगा। मानसिक स्थिति शांत रहेगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा।
मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के जातक फरवरी माह में नौकरी बदल सकते हैं। कहीं अच्छे जगह नौकरी के लिए ऑफर आ सकती है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कारोबार में मुनाफा हो सकता है।
यह भी पढ़ें- सूर्य और बुध दोनों कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए फरवरी का महीना लाभकारी रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको प्रमोशन मिल सकती है। साथ ही आय में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। कारोबारियों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहेगा।
धनु राशि
जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनको सीनियर की ओर से कुछ खबरी मिल सकती है। साथ ही परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। धनु राशि के जातकों का भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जातक को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- साल 2025 तक शनि देव कुंभ राशि में रहेंगे विराजमान, 3 राशियों के भाग्य में होगा बदलाव
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines