Grah Gochar 2024: 11 सितंबर से शुरू हो सकते हैं इन 3 राशियों के अच्छे दिन, शुक्र-शनि करेंगे धन वर्षा!

Grah Gochar 2024: 11 सितंबर, 2024 को शुक्र और शनि एक विशेष कोण पर स्थित होकर षडाष्टक योग बना रहे हैं। इस योग का पॉजिटिव असर 3 राशियों पर पड़ने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आएंगे?

budh-shani-shadashtak-yog

Grah Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के षडाष्टक योग को शुभ योग की श्रेणी में नहीं रखा गया है, लेकिन इस योग का प्रभाव कुछ राशियों के लिए काफी अनुकूल भी साबित होता है। सभी ग्रह अक्सर षडाष्टक योग बनाते हैं, लेकिन कुछ ग्रहों के संयोग से बना यह योग सभी राशियों को बेहद गहराई से प्रभावित करता है। शुक्र और शनि दो ऐसे ही ग्रह हैं, जिनका प्रभाव न केवल व्यापक बल्कि दूरगामी भी होता है। 11 सितंबर, 2024 को शुक्र और शनि षडाष्टक योग का निर्माण कर रहे हैं। इस योग का सकारात्मक प्रभाव 3 राशियों पर पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

षडाष्टक योग क्या है?

जब कोई दो ग्रह एक-दूसरे से 150° पर होते हैं, तब षडाष्टक योग बनता है। जहां तक कुंडली की बात है, तो यह विशेष ज्योतिषीय योग तब बनता है, जब कोई ग्रह कुंडली या राशि चक्र में एक-दूसरे से षड यानी छठे और अष्टक यानी आठवें भाव में स्थित होते हैं। बता दें कि यह योग बनता तो कम अवधि के लिए है, लेकिन इसका असर लंबे समय के लिए रहता है।

विज्ञापन

षडाष्टक योग का राशियों पर पॉजिटिव असर

मेष राशि

शुक्र-शनि के षडाष्टक योग के प्रभाव से मेष राशि के जातक अधिक आत्मविश्वासी और साहसी महसूस करेंगे। वे चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी में आपके काम को मान्यता मिलेगी। कारोबार में विस्तार के नए अवसर मिल सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा, एग्जाम में अच्छे परिणाम मिलेंगे। रिश्ते: परिवारिक सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक में शुक्र-शनि के षडाष्टक योग के प्रभाव से अधिक लॉजिकल हो जाएंगे। इससे वे समस्याओं का समाधान आसानी से ढूंढ लेंगे। लेखन, संचार या व्यापार से जुड़े कार्यों से अच्छी आय होने की संभावना है। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। नए कस्टमर मिलेंगे। स्टूडेंट्स की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। लव लाइफ में आपसी विश्वास बढ़ेगा। रिलेशनशिप में गहराई आएगी। विवाह के योग बन सकते हैं।

मकर राशि

शुक्र-शनि के षडाष्टक योग के प्रभाव से मकर राशि के जातक काफी अनुशासित हो सकते हैं। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। कारोबार नए अवसर मिलने से कारोबार में विस्तार होगा। स्टूडेंट्स जातकों को उच्च शिक्षा के लिए अच्छे अवसर मिलने की प्रबल संभावना हैं। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। रिलेशनशिप में विवाह के योग बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ