गुरु-मंगल संयोग से 3 राशियों को अपार धन और सफलता; मृगशिरा नक्षत्र है वरदान समान

Grah Gochar 2024: शुक्रवार 16 अगस्त को मंगल और मंगलवार 20 अगस्त को बृहस्पति, दोनों ही मंगल के स्व-नक्षत्र मृगशिरा में प्रवेश करेंगे। यह संयोग कई राशियों के लिए शुभ फलदायी होगा, लेकिन तीन विशेष राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

grah-gochar-2024-guru-mangal-yuti

Grah Gochar 2024: नक्षत्र मंडल के 27 नक्षत्रों में मृगशिरा 5वां नक्षत्र है। सात तारों के समूह वाले इस नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह हैं। कालपुरुष तारामंडल के नाम से प्रसिद्ध इस नक्षत्र में ग्रहों के गोचर से देश-दुनिया, मौसम और राशियों पर खास असर होते हैं। शुक्रवार 16 अगस्त, 2024 की सुबह 04:51 AM बजे ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह अपने नक्षत्र (स्व-नक्षत्र) में प्रवेश कर रहे हैं। वहीं, इस तारीख के 4 दिन बाद यानी मंगलवार 20 अगस्त, 2024 की शाम 05:22 PM बजे से देवगुरु बृहस्पति भी इसी नक्षत्र में गोचर करेंगे। मृगशिरा नक्षत्र में गुरु-मंगल का यह संयोग अधिकांश राशियों के लिए शुभ है, लेकिन 3 राशियों के लिए उनके भाग्योदय का समय सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

गुरु-मंगल संयोग का राशियों पर असर

मेष राशि

मंगल गुरु संयोग से मेष राशि के जातकों को खुद को जानने-समझने का अवसर मिलेगा। आपमें एक नई सकारात्मक अंतर्दृष्टि विकसित होगी। स्टूडेंट्स जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लक्ष्यों को प्राप्त करने में उनकी लगनशीलता रंग लाएगी। आपकी कलात्मक प्रतिभा निखरेगी। आप अपनी क्रिएटिविटी को व्यक्त कर पाएंगे। परिवार की मदद से आपका अपना काम शुरू हो सकता है। आर्थिक रूप से संपन्नता में बढ़ोतरी होगी। व्यापारी वर्ग अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। लव लाइफ में रिश्ते मजबूत होंगे, खुशियां बढ़ेंगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए मृगशिरा नक्षत्र में मंगल-गुरु का संयोग लाभकारी रहेगा। आप ज्यादा कर्मशील बनेंगे। आपके जीवन में स्थिरता आएगी। आपके उचित उपायों से आपको हर क्षेत्र में आर्थिक लाभ होगा। आमदनी का प्रवाह तेज होगा। नौकरीपेशा जातकों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। व्यापारियों को पर्याप्त धन लाभ होगा। एक से अधिक स्रोतों से धन आएगा। जीवन के भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। परिवार के लोग आरामदायक जीवन बिताएंगे। स्वास्थ्य समस्याएं सुलझने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय जीवन में नई ऊंचाइयां छूने का हो सकता है। आपकी मानसिक शक्ति का विकास होता। व्यापारियों के लिए ये समय बेस्ट है। हर निवेश से लाभ होगा।स्टूडेंट्स जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। आप अपनी टैलेंट से लोगों का दिल जीत सकते हैं। नौकरी की तलाश में जुटे जातक अच्छी सैलरी की जॉब पाएंगे। हर प्रकार के रिश्तों में सुधार होगा। आप अपने परिवार को अधिक समय दे पाएंगे। पारिवारिक खुशियां बढ़ेंगी। जीवन सुखमय रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ