Grah Gochar 2024: सूर्य-शनि बनाएंगे शुभ योग, सोने जैसी चमकेगी 3 राशियों की किस्मत; बढ़ेगा धन और शोहरत!

Grah Gochar 2024: ज्योतिषियों के अनुसार, 1बुधवार 4 दिसंबर, 2024 से बनने वाली सूर्य-शनि की केंद्र दृष्टि 3 राशियों के जातकों को अनुशासित, कर्मशील और जीवन के प्रति सजग बनाएगी। इन 3 राशियों के जातक बुद्धिमानी से उचित कर्म कर मालामाल हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Surya-Shani-Kendra-Drishti

Grah Gochar 2024: वेदिक ज्योतिष में ग्रहों के आपसी संबंध बेहद स्पष्ट हैं कि कौन ग्रह किसके मित्र या शत्रु हैं या किसके प्रति वे उदासीन रहते हैं। इनके इस सह-संबंध का असर सभी राशियों पर पड़ता है, जो इनके योग, युति और संयोग के असर भी दिखता है। वहीं कुछ योग और दृष्टि ऐसे भी हैं, जो सदैव निर्मल और शुभकारी होते हैं। नवपंचम योग, लाभ दृष्टि और केंद्र दृष्टि आदि कुछ ऐसे ही योग और दृष्टियां हैं। इन योग और दृष्टि के वशीभूत शत्रु ग्रह भी शुभ देने को बाध्य होते है या मिलने वाले शुभ फल में बाधा नहीं बनते हैं। ऐसा ही एक शुभ योग 4 दिसंबर, 2024 को बन रहा है।

विज्ञापन

सूर्य-शनि के शुभ योग का राशियों पर असर

बुधवार 4 दिसंबर, 2024 को सूर्य और शनि एक-दूसरे से 90 डिग्री पर स्थित होकर शुभ केंद्र योग बनाएंगे। इस केंद्र योग का असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र एक अनुसार, सूर्य और शनि दोनों ही कर्म प्रधान ग्रह है। ये जातक के आचरण और व्यवहार में शुचिता और कर्मशीलता बढ़ाते हैं। सूर्य-शनि का केंद्र योग इनको और अधिक अनुशासित, कर्मशील और जीवन के प्रति सजग बनाएगी। लिहाज ये मुश्किलों को जीतने में सक्षम होंगे और सफलता हासिल करेंगे। इनके पास धन और शोहरत खिंच कर आएगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक इस दौरान अधिक आत्मविश्वासी और दृढ़ निश्चयी महसूस करेंगे। वे अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढने में सक्षम होंगे। नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। बॉस और सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। नए आय के स्रोत मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। कारोबारी यात्राएं सफल रहेंगी। महत्वपूर्ण मीटिंग्स में सफलता मिलेगी।

अचानक धन लाभ होने की संभावना है। यह धन किसी पुरानी निवेश से या किसी अन्य स्रोत से आ सकता है। इस धन से आप अपनी कई इच्छाएं पूरी कर पाएंगे और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अविवाहित लोगों को जीवन साथी मिल सकता है। विवाहित लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातक इस दौरान अधिक आशावादी और उत्साही रहेंगे। मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी में स्थिरता आएगी। बॉस और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धन कमाने के प्रयास में सफलता मिलेगी, आय में वृद्धि होगी। निवेश से लाभ होगा। व्यापार में विस्तार होगा। नए ग्राहक मिलेंगे। जीवन के सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आप कोई नई गाड़ी खरीद सकते हैं।

किसी संपत्ति के बिकने से या किसी अन्य स्रोत से अचानक धन लाभ हो सकता है। इस धन से आप अपना कोई अधूरा सपना पूरा कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।  प्रेम संबंधों में रोमांच आएगा और रिश्ते मजबूत होंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक इस दौरान अधिक आत्मविश्वासी और निर्णायक महसूस करेंगे। मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। बॉस और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धन कमाने के प्रयास: आय में वृद्धि होगी। नए आय के स्रोत मिल सकते हैं। कोई नया व्यापारिक सौदा तय हो सकता है। इससे लाभ होगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। आप अपने जीवन स्तर में सुधार लाएंगे और अपनी इच्छाओं को पूरा करेंगे।

किसी पुरानी देनदारी वापस मिलने से या किसी अन्य स्रोत से अचानक धन आ सकता है। इस धन से आप अपना कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आपकी बिगड़ी किस्मत संवर सकती है। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा, संबंधों में मजबूती आएगी। अविवाहित लोगों को जीवन साथी मिल सकता है। विवाहित लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ