Grah Gochar 2024: दीवाली पर शनि के शश राजयोग का महासंयोग, ये 5 राशियां हो जाएंगी मालामाल!

Grah Gochar 2024: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस साल की दीवाली शनि, बुध और शुक्र ग्रह से बने शक्तिशाली योग और संयोग के कारण बेहद खास रहने वाली है। इसका 5 राशियों पर सबसे अधिक सकारात्मक असर होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

diwali-rashifal

Grah Gochar 2024: हिन्दू धर्म में दीवाली एक सबसे बड़ा त्योहार है, जो कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। यह न केवल धार्मिक बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। पारंपरिक रूप से व्यापारियों और गुजराती समुदाय के लिए दिवाली को हिंदू नववर्ष का प्रारंभ भी माना जाता है। इसके अगले दिन नए साल की शुरुआत के साथ नए संकल्प लिए जाते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दिवाली के दिन ग्रहों की स्थिति विशेष होती है। माना जाता है कि इस दिन ग्रहों की शुभ स्थिति में किए गए पूजा-पाठ का विशेष फल मिलता है।

विज्ञापन

इस साल दीवाली की तिथि 31 अक्टूबर और 01 नवंबर दो दिनों में पड़ रही है। वहीं ज्योतिषियों के अनुसार, इस साल की दीवाली बहुत ही खास है। 30 सालों के बाद ऐसा महासंयोग बन रहा है कि दीवाली की दोनों तारीखों में कर्मफल के देवता शनिदेव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर करेंगे और बेहद शक्तिशाली ‘शश राजयोग’ बनाएंगे। इसके अलावा इस दिन बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में धन और सौभाग्य देने वाला ‘लक्ष्मी नारायण योग’ बना रहे हैं। इन सब योग और संयोग का सभी राशियों पर असर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियां इससे बेहद लाभान्वित होंगी।

विज्ञापन

मेष राशि

शश और लक्ष्मी नारायण योग के असर से आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में सब सकारात्मक रहने के योग हैं। वर्क प्लेस पर मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारिक साझेदारी से लाभ में वृद्धि होगी। व्यवसाय और आर्थिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को पुरस्कार या सम्मान मिलने की संभावना है। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। क्रोध कम होगा, मन शांत रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

दीवाली पर बने योगों से धन लाभ के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अच्छा-खासा बोनस मिलने के योग हैं। व्यापार में नए ग्राहक मिलेंगे, काम-धंधे का विस्तार होगा। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। आपके रचनात्मक कार्यों की सराहना होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

तुला राशि

आमदनी के नए स्रोत खुलने से आर्थिक मजबूती आएगी। धन संकट दूर होने एक योग बन रहे हैं। व्यापार में भरपूर लाभ होगा। वर्क प्लेस पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में विस्तार होने से लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। शिक्षा और लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों को पुरस्कार मिल सकता है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। कर्ज से मुक्ति मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। छात्रों को करियर और शिक्षा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को शश राजयोग और लक्ष्मी नारायण योग के प्रभाव से आय में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। आपके मार्केटिंग का परिणाम आपके हक में रहेगा, व्यापार में विस्तार होगा। आपके किसी उत्कृष्ट काम के लिए पुरस्कार या सम्मान मिलने की संभावना है। छात्रों को जॉब पाने में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आमदनी के नए स्रोत खुलने से नौकरी में स्थिरता आएगी। व्यापार में लाभ होगा। कारोबार में नए वेंचर शुरू करने का यह सही समय है। आपको किसी कार्य के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है। धन लाभ भी होगा। अचानक धन लाभ होने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में हर प्रकार का सुख प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, क्रोध पर नियंत्रण रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ