Grah Gochar 2024: 18 सितंबर से इन 5 ग्रहों की बड़ी हलचल से बुलंद होगा 5 राशियों की किस्मत का सितारा!

Grah Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में 18 सितंबर, 2024 ग्रहों की हलचल का एक खास दिन है। चंद्रमा और राहु की युति के साथ साल 2024 का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने के साथ बुध और शनि ‘समसप्तक योग’ बना रहे हैं। वहीं सूर्य और चन्द्र व्यतिपात योग निर्मित कर रहे हैं। इन खगोलीय घटनाओं का 5 राशियों पर काफी सकारात्मक असर होने के योग हैं।

Grah-Gochar-2024

Grah Gochar 2024: भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि यानी 18 सितंबर, 2024 ग्रहों की खगोलीय घटना की दृष्टि से बहुत ही विशेष दिन है। आज ही साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगा, जिसका देश-दुनिया पर असर लंबे समय तक रहेगा। आज ही शुक्र ग्रह ने अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश किया है। दूसरी ओर बुध और शनि एक-दूसरे को प्रतियुति दृष्टि से देखकर ‘समसप्तक योग’ बना रहे हैं। वहीं सूर्य और चन्द्र व्यतिपात योग निर्मित कर रहे हैं। इन सभी ग्रहों के युति-वियुति और योग-संयोग का 5 राशियों पर बेहद सकारात्मक असर होने के योग हैं। आइए जानते है, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या पॉजिटिव बदलाव आएंगे?

विज्ञापन

5 ग्रहों की बड़ी हलचल का राशियों पर असर

वृषभ राशि

आपके व्यापार में वृद्धि होगी और नई आय के स्रोत खुलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में मान्यता मिलेगे। व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे और नए सौदे होंगे। स्टूडेंट जातकों का पढ़ाई में मन लगेगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और रिश्ते मजबूत होंगे।

विज्ञापन

मिथुन राशि

आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी और लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और मान्यता मिलेगी। लव लाइफ में रोमांच और खुशियां आएंगी।

विज्ञापन

कन्या राशि

आपकी आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों का कार्यक्षेत्र में प्रमोशन हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी और लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ में रोमांच और खुशियां आएंगी।

वृश्चिक राशि

आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में लाभ होगा। नए व्यापारिक संबंध बन सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में मन लगेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी।

विज्ञापन

कुंभ राशि

आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। छात्रों को उच्च शिक्षा के अवसर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में रोमांस बढ़ेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ