Overthinking Reducing Ratna: ओवरथिंकिंग यानी जरूरत से ज्यादा सोचना हाल के समय में एक मानसिक समस्या के रूप में बहुते तेजी से उभरा है, जिसकी वजह है तेज रफ्तार और महत्वाकांक्षा से भरी जिंदगी। इसने जीवन को उस तनावपूर्ण मोड़ पर खड़ा कर दिया है, जहां हम निराशा और अति सोच यानी ओवरथिंकिंग के चक्र में फंस गए हैं। थिंक (सोचना ) करना और ओवरथिंकिंग में फर्क हैं। सोचना या चिंतन करना एक उद्देश्य और निष्कर्ष पर पहुंचने की प्रक्रिया हैं, वहीं ओवरथिंकिंग अपने आप होने वाली विचारों की एक चेन श्रृंखला है, जिसका मानसिक और शारीरक हेल्थ पर गंभीर असर होता है।
ओवरथिंकिंग को रोकने के लिए कई उपचार, योग और मेडिटेशन टेक्निक हैं, लेकिन इससे लाभ होने में समय लगता है। वहीं, ज्योतिष उपायों में रत्नों की मदद से इस पर जल्दी के काबू पाया जा सकता है। अनेक ऐसे शक्तिशाली रत्न हैं, जो ओवरथिंकिंग को कम या रोक कर मानसिक शांति देने में सक्षम हैं। आइए जानते हैं, 7 ऐसे रत्नों के बारे में जो ओवरथिंकिंग और तनाव को रोकने के लिए बेस्ट रत्न हैं।
जमुनिया (Amethyst)
विचारों के आवेग को रोकने में अमेथिस्ट यानी जमुनिया रत्न का जवाब नहीं है। इसे धारण करते ही लाभ होता है। मानसिक शक्ति बहुत बढ़ जाती हैं। ओवरथिंकिंग और तनाव से मुक्ति के लिए ज्योतिष सबसे पहले इसी रत्न को पहनने की सलाह देते हैं। कहते है, यह रत्न पहनते ही ऐसा लगता है, जैसे विचारों के कोलाहल और शोर से भरे दिमाग में दिव्य शांति छा गई हो।
मूनस्टोन (Moonstone)
हजारो सालों से इंसान मूनस्टोन को भावनात्मक संतुलन को बढ़ावा देने के लिए पहनते आ रहे हैं। जो व्यक्ति खुद को अत्यधिक सोचने के एक अंतहीन चक्र में फंसा हुआ पाते हैं, उनके लिए मूनस्टोन एक रामबाण उपाय है। इसे धारण करने से विचारों में स्पष्टता आती है और नई अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है।
धारीदार ब्लू अगेट (Blue Lace Agate)
अगेट यानी सुलेमानी पत्थर कई रंगों के होते हैं। इसमें धारीदार ब्लू अगेट को चिंता और ओवरथिंकिंग से राहत दिलाने वाला एक नायाब रत्न माना जाता है। कहते हैं, इसे धारण करते ही जादू जैसा असर होता है और तनाव छूमंतर हो जाता है। दिमाग संतुलित हो जाता है, अधिक सोचने की प्रक्रिया बंद हो जाती है।
एक्वामरीन (Aquamarine)
एक्वामरीन, जिसे हिंदी में ‘बेरूज’ कहते हैं, दिमाग को आराम देने और मानसिक मजबूती को बढ़ाने का बेहतरीन रत्न है। जब आप किसी मुश्किल हालात में हों और यह निश्चित नहीं कर पा रहे हों कि आगे क्या करना है, इस स्टोन को धारण करने से गजब का फायदा होता है। यह रत्न आध्यात्मिक विकास के मार्ग को भी प्रशस्त करता है।
लैपिस लाजुली (Lapis Lazuli)
सदियों से लैपिस लाजुली यानी लाजवर्द स्टोन को संदेह, भ्रम ओर डिप्रेशन (मानसिक अवसाद) को दूर करने के लिए पहनने की परंपरा है। कहते हैं, यह एक रत्न से अधिक जन्नत से मिला एक दिव्य उपहार है। यह आत्मविश्वास को एक ऊंचे दर्जे पर पहुंचा देता है, जहां ओवरथिंकिंग जैसी समस्याएं होती ही नहीं हैं।
स्मोकी क्वार्ट्ज (Smoky Quartz)
कहा जाता है कि स्मोकी क्वार्ट्ज रत्न नहीं है, बल्कि उस लंगर (Anchor) की तरह है, जो समुद्री तूफान से डगमगाते जहाज को थामे रखता है। इसे धारण करने से तनाव और ओवरथिंकिंग वैसे ही गायब हो जाते हैं, जैसे बारिश के बाद आसमान से बादल हटने पर धरती सूर्य की रोशनी से जगमगा जाती है। स्मोकी क्वार्ट्ज पहनने न तो भूतकाल पर पछतावा होता और न ही भविष्य की दुश्चिंता होती है।
सिट्रीन (Citrine)
सिट्रीन या सुनहला स्टोन को सूर्य की ऊर्जा का संचार करने वाला रत्न माना जाता है। यह अत्यधिक सोचने से रोकने और मानसिक स्पष्टता बढ़ाने में वाला रत्न है, जो गैर-जरूरी विचार को न केवल रोकता है, बल्कि मानसिक अव्यवस्था को दुरुस्त कर व्यक्तित्व को निखारता है। इसे धारण करने से दिमाग में नेगेटिव थॉट्स नहीं आते हैं।
ये भी पढ़ें: ये 2 रत्न हैं जून में जन्मे व्यक्तियों के लिए लकी, धारण करने से मिलता अपार धन और प्रतिष्ठा
ये भी पढ़ें: Vakri Grah: ये दो ग्रह होते हैं हमेशा वक्री, जानें ज्योतिष महत्व और लाइफ पर असर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
16 hrs agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
2 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines