Zodiac Signs: कुछ राशियों के लोगों को जीवन में कम से कम एक बार गलत व्यक्ति से प्यार हो जाता है। ऐसे लोग प्यार के बहकावे में भी जल्दी आ जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कुंडली में बुध और शुक्र पीड़ित होते हैं, तब व्यक्ति को एकतरफा प्यार या गलत पार्टनर से प्यार हो जाता है। आइए जानते हैं, किस राशियों के साथ ऐसा होता है और उनके साथ असल में क्या होता है?
मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के लोग अत्यधिक कल्पनाशील होते हैं। साथ ही वे काफी भावुक भी होते हैं, जो उन्हें एक ग्रेट लवर बनाती है। लेकिन उनकी यही अति भावुकता उनके प्रेम की नैया को डुबो देती है। पार्टनर को उनकी अति भावुकता कुछ समय के लिए अच्छी लगती है, लेकिन समय के साथ वे इससे ऊब जाते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग कल्पनाशील होने के साथ संवेदनशील और भावुक भी होते हैं। अक्सर इस राशि के लोग प्रेम संसार की एक आभासी दुनिया गढ़ लेते हैं, जिसमें कोई पार्टनर फिट नहीं हो पाता है। दूसरे वे अपने पार्टनर के गुप्त रहस्यों को भी जल्दी जान लेते हैं, जो पार्टनर को पसंद नहीं आता है। जाहिर है कि ऐसे रिश्ते की उम्र अधिक लम्बी नहीं होती है।
तुला राशि
तुला राशि लोग अन्य राशियों की तुलना में अधिक भोले-भाले होते हैं. ये किसी के भी प्यार में पड़ सकते हैं। हालांकि वे पार्टनर चुनने में थोड़े नखरेबाज होते हैं, लेकिन एक बार चुन लेने के बाद वे लापरवाह हो जाते हैं। यहीं पर उनसे चूक हो जाती है और प्यार परवान चढ़ने से पहले ही दम तोड़ देता है।
ये भी पढ़ें: Vastu for Love Life: कपल के बीच रोमांस बढ़ाने के 5 वास्तु उपाय
कुंभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ स्वयं में एक रहस्यमय राशि है। कुंभ यानी घड़े के अंदर क्या है, यह बाहर से बता मुमकिन नहीं है। गलत साथी का चुनाव इनके स्वाभाव में ही शामिल है। इस राशि के लोग केवल अपने पार्टनर के बाहरी रूप और आकर्षण से प्रभावित होते हैं, जो कुछ समय के बाद खत्म हो जाता है।
ये भी पढ़ें: सुबह उठकर आप भी देखते हैं आईना? छोड़ दें ये आदत, वरना…
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने या सुझाव को अमल में लाने पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
8 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
16 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines