Gajalakshmi Yog 2025: 26 जुलाई 2025 की सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर शुक्र ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान मिथुन राशि में पहले से मौजूद गुरु (बृहस्पति) के साथ शुक्र की युति बनेगी, जिससे गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। यह योग ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि यह धन, समृद्धि, और सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला होता है। यह संयोग 24 साल बाद बन रहा है, इससे पहले यह 2001 में देखा गया था। शुक्र और गुरु की यह युति मिथुन राशि में होने से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा।
गजलक्ष्मी योग तब बनता है जब शुक्र और गुरु एक ही राशि में आकर युति करते हैं। शुक्र धन, वैभव, सौंदर्य, और प्रेम का कारक है, जबकि गुरु ज्ञान, समृद्धि, और भाग्य का प्रतीक है। इन दोनों की युति से आर्थिक उन्नति, करियर में सफलता, और वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं। मिथुन राशि में बनने वाला यह योग राहु की पंचम दृष्टि के प्रभाव में होगा, जिससे कुछ राशियों को चतुराई और रणनीति से लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कि यह योग किन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है?
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के दूसरे भाव में गजलक्ष्मी योग बनेगा। इस दौरान धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि हो सकती है। संगीत, कला या रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, और परिवार में शुभ कार्य होंगे। नए कपड़े या गहने खरीदने के लिए यह अच्छा समय है। मां लक्ष्मी की पूजा करें और गाय को भोजन दान करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के पहले भाव में गजलक्ष्मी योग बनेगा, जिससे आपका व्यक्तित्व निखरेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। यह योग आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलेगा। नौकरी-व्यवसाय में तरक्की होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। इस दौरान वाहन या संपत्ति खरीदने के शुभ योग बन रहे हैं। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखें और महिलाओं का सम्मान करें। मां लक्ष्मी की पूजा और शुक्रवार को दान करने से लाभ बढ़ेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह योग नवम भाव में बनेगा, जो भाग्य और धर्म से जुड़ा है। इस समय आपको हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा, नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी और लंबी दूरी की यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। पिता या गुरु से सहायता मिल सकती है और प्रेम व वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेही। मां लक्ष्मी की पूजा और दान-पुण्य करने से दोगुना लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह योग सातवें भाव में बनेगा और शुक्र-गुरु की सप्तम दृष्टि विशेष लाभ देगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और साझेदारी के व्यवसाय में बड़ा मुनाफा हो सकता है। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा और करियर में नई उपलब्धियां मिलेंगी। अवसरों को पहचानें और अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए गजलक्ष्मी योग पंचम भाव में बनेगा, जो शिक्षा, संतान, और प्रेम से संबंधित है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे और प्रेम संबंधों में सुधार होगा। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी हो जाएगी। इंवेस्टमेंट से आपको लाभ होगा। से लाभ होने के साथ ही संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। अपनी रचनात्मकता का उपयोग करें और बड़े वादों से बचें। मां दुर्गा के मंदिर में घी का दान करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- इन राशियों पर रहते हैं भोलेनाथ मेहरबान, हमेशा देते हैं साथ
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 hr agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
7 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines