इन राशियों पर रहते हैं भोलेनाथ मेहरबान, हमेशा देते हैं साथ

Zodiac Signs: हिंदू धर्म में भगवान शिव बेहद ही सौम्य और जल्दी प्रसन्न हो जाने वाले देव माना जाता है। वे सहज ही अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा कर देते हैं। वहीं, वैदिक ज्योतिष में कुछ ऐसी राशियां भी होती हैं, जिनपर भगवान शिव की कृपा हमेशा रहती है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों पर भगवान शिव की कृपा होती है।

Lord Shiva Puja

credit- pexels

विज्ञापन

Zodiac Signs: हिंदू धर्म में भगवान शिव को संहारक, सृजनकर्ता और कल्याणकारी देवता माना जाता है। वे भोलेनाथ के रूप में अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। यह कृपा उनकी आध्यात्मिकता, कर्म, और ग्रहों की स्थिति के कारण प्राप्त होती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान शिव का संबंध चंद्रमा, गुरु और शनि जैसे ग्रहों से माना जाता है। चंद्रमा मन और भावनाओं के कारक हैं, जिनको भगवान शिव अपने मस्तक पर धारण करते हैं। गुरु आध्यात्मिक ज्ञान और मार्गदर्शन का प्रतीक है और शनि कर्म और न्याय से संबंधित है। इसके साथ ही शनि देव भगवान शिव के शिष्य भी हैं। कुछ राशियां इन ग्रहों के प्रभाव के कारण स्वाभाविक रूप से शिव की कृपा की पात्र बनती हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनपर भगवान शिव की कृपा रहती है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी तो शुक्र हैं, लेकिन इसका निशान बैल है। भगवान शिव की सवारी भी वृषभ नंदी हैं। इस कारण भगवान की विशेष कृपा इन राशि वालों पर रहती है। ये राशि वाले भगवान की कृपा के चलते मानसिक शांति प्राप्त करते हैं। इस राशि वालों को डेली शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान हैं। इस कारण कर्क राशि वाले भावुक, संवेदनशील, और आध्यात्मिक होते हैं। उनकी सहानुभूति और दूसरों की मदद करने की प्रवृत्ति उन्हें शिव की कृपा का पात्र बनाती है। कर्क राशि के वालों को भगवान शिव की पूजा करने से मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता प्राप्त होती है। विशेष रूप से सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाने और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करने से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। यह कृपा उनके पारिवारिक जीवन को सुखमय बनाती है और आध्यात्मिक उन्नति में सहायता करती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। भगवान शिव की कृपा कन्या राशि के लोगों को उनकी सेवा भावना और बुद्धिमत्ता के कारण मिलती है। कन्या राशि के लोग अपने कार्यों में पूर्णता और आध्यात्मिकता को जोड़ने की क्षमता रखते हैं। इनको शिव की पूजा और सोमवार को रुद्राष्टक का पाठ करना चाहिए।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं और इसका निशान बिच्छु है। माना जाता है कि बिच्छू को भगवान शिव अपने कानों में कुंडल के रूप में रखते हैं। इसके साथ ही इस राशि के लोग जीवन में चुनौतियों का सामना करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहते हैं। इसके चलते ये भगवान शिव के भी करीब होते हैं। महादेव की कृपा से वृश्चिक राशि के लोगों को गूढ़ विद्याओं, जैसे ज्योतिष या तंत्र, में रुचि बढ़ती है। शिव की पूजा और महामृत्युंजय मंत्र का जाप, इन राशि वालों को नकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य समस्याओं से बचाता है।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनि हैं। शनिदेव को भगवान शिव का शिष्य और भक्त माना जाता है। शनि की तरह, मकर राशि के लोग भी कर्मठ, अनुशासित, और आध्यात्मिक दृष्टिकोण वाले होते हैं। शिव की कृपा मकर राशि वालों को उनके कर्मों के फल में सहायता प्रदान करती है और जीवन की बाधाओं को दूर करने में मदद करती है। मकर राशि वालों को शिवलिंग पर बिल्वपत्र अर्पित करने करने चाहिए।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी गुरु हैं। जो आध्यात्मिक ज्ञान और दैवीय मार्गदर्शन के कारक हैं। भगवान शिव की कृपा मीन राशि के लोगों को उनकी सहज आध्यात्मिकता और करुणा के कारण प्राप्त होती है। मीन राशि वाले स्वाभाविक रूप से दूसरों की मदद करने और आध्यात्मिक साधना में रुचि रखते हैं, जो उन्हें शिव के करीब लाता है। इनको रुद्राभिषेक या शिव सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ