हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Future Prediction Signs: कॉफी कप से लेकर बादल, फूल और पक्षियों की बोली तक, जानिए कैसे मिलते हैं भविष्य के रहस्यमयी संकेत

Future Prediction Signs: क्या कॉफी कप, बादल, फूल और पक्षियों की आवाज सच में देते हैं भविष्य के संकेत? शकुन-विज्ञान में प्रकृति खुद संदेश देती है, हर संकेत छुपाए है कल का रहस्य, आइए जानते हैं, भविष्य पढ़ने के प्राचीन तरीके और संकेत?

विज्ञापन

Future Prediction Signs: भविष्य जानने की ललक में इंसान ने तारों से लेकर हथेली की लकीरों तक सब पढ़ डाला, लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी छत पर बैठा कौआ, खिड़की से दिखता बादल, या सुबह की कॉफी की तलछट भी आपके कल का हाल बता सकती है? ग्रह-नक्षत्रों से इतर यह शकुन-विज्ञान की दुनिया है, जहां प्रकृति खुद संदेशवाहक बन जाती है। यहां पेश हैं भविष्य के संकेत समझने की कुछ सबसे अनोखी और प्राचीन विधियां, जिनका रोमांच सुनने में जितना दिलचस्प है, परखने में उतना ही चमत्कारी।

नेफोमैंसी (Nephomancy): बादलों की भाषा

आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल सिर्फ मौसम ही नहीं, जीवन के उतार-चढ़ाव भी बयां करते हैं। नेफोमैंसी के तहत बादलों के रंग, आकार और गति से शकुन-अपशकुन पढ़े जाते हैं:

  • अचानक सफेद, रूई जैसे बादलों का एकत्र होना शुभ समाचार और अच्छे मौसम का प्रतीक है।
  • सूर्यास्त के समय बादल सुनहरे या गहरे लाल हो जाएं तो यह सामूहिक संकट या बड़ी तबाही की चेतावनी है।
  • फूल या सीढ़ियों जैसी आकृति के बादल भारी बारिश और कृषि के लिए उत्तम लाभ का संकेत देते हैं।
  • हाथी या ऊंट जैसे पशुओं की आकृति वाले बादल युद्ध, अशांति या राजनीतिक उथल-पुथल की ओर इशारा करते हैं।
  • बादल यदि तेजी से एक ही दिशा में भागते दिखें तो यह किसी बड़ी खुशखबरी के आने का संकेत है।
  • काले और बिखरे हुए बादल मानसिक उलझन और कार्य में विलंब का प्रतीक माने जाते हैं।

ऑगरी (Augury): पंछियों की उड़ान और बोली

पक्षियों को सृष्टि का संदेशवाहक माना गया है। उनकी बोली, उड़ान की दिशा और समय देखकर शकुन-अपशकुन का आंकलन किया जाता है:

विज्ञापन
  • सुबह-सुबह मोर का जोर-जोर से बोलना निकट भविष्य में बारिश की गारंटी है।
  • दिन के उजाले में उल्लू का दिख जाना गंभीर दुर्भाग्य और बुरी खबर का संकेत है।
  • घर की मुंडेर पर कौवे का कांव-कांव करना मेहमान के आगमन का शुभ संकेत है, लेकिन लगातार देर तक चिल्लाना अशुभ समाचार सूचित करता है।
  • यात्रा पर निकलते समय पक्षी का दाईं दिशा में उड़ना सफलता और निर्विघ्न यात्रा का प्रतीक है।
  • गौरैया का घर में घोंसला बनाना आर्थिक समृद्धि और पारिवारिक सुख में वृद्धि का संकेत देता है।
  • यदि कोई पक्षी अचानक खिड़की पर चोंच मारे तो यह किसी महत्वपूर्ण संदेश के आने की सूचना है।
  • लायरबर्ड का किसी खतरनाक आवाज की नकल करना पर्यावरण में छिपे जोखिम की ओर इशारा करता है।

यह भी पढ़ें: Color Astrology: कपड़ों का ‘कलर’ भी बदलता है किस्मत, जानें रंग ज्योतिष का रहस्य और राशि अनुसार लकी रंग

टैसेओग्राफी (Tasseography): कॉफी-चाय की तलछट

तुर्की से निकली यह विद्या आज पूरे विश्व में लोकप्रिय है। कप के पेंदे में बची तलछट की आकृतियों से भविष्य पढ़ा जाता है:

विज्ञापन
  • कप की तली बिल्कुल साफ और तलछट रहित हो तो यह जल्द ही शुभ समाचार का संकेत है।
  • घनी और स्याह तलछट मानसिक तनाव और चिंताओं से घिरे होने को दर्शाती है।
  • दिल की आकृति उभरना प्रेम जीवन में मधुरता और किसी करीबी के आगमन का प्रतीक है।
  • पक्षी की आकृति बनना किसी नई सूचना या दूर से पत्र मिलने की ओर इशारा करता है।
  • कुत्ते की शक्ल का निशान किसी वफादार मित्र से मुलाकात और भरोसेमंद रिश्ते का संकेत है।
  • नुकीली या टूटी-फूटी आकृतियां आने वाली बाधाओं और कार्य में रुकावट का संकेत देती हैं।
  • कप के हैंडल वाला क्षेत्र प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी बातों को दर्शाता है।

कीट-पतंगों और पेड़ों के संकेत

छोटे-छोटे कीट और पेड़-पौधों का बदलता रंग भी भविष्य की बड़ी घटनाओं का इशारा कर जाता है:

  • चीटियां यदि अपने अंडों को साथ लेकर तेजी से ऊंची जगह की ओर भागें तो भारी बारिश निश्चित है।
  • बांस के झुरमुट का समय-समय पर अपना रंग बदलना पर्यावरणीय बदलाव का सूचक है। पत्तों का अचानक पीला पड़ना आर्थिक सावधानी बरतने की चेतावनी है, जबकि हरे-भरे पत्ते समृद्धि और अच्छे दिनों का संकेत हैं।
  • तितली का घर में प्रवेश करना किसी शुभ समाचार और खुशी के अवसर की सूचना देता है।
  • बांस का फूलना और फिर सूख जाना प्राकृतिक आपदा या बड़े सामूहिक संकट का संकेत माना जाता है।

यह भी पढ़ें: श्री हनुमान चालीसा | Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi: गोस्वामी तुलसीदास जी रचित मूल ‘हनुमान चालीसा’

विज्ञापन

एलेतियोमैंसी (Eltiyomancy): आटे और फॉर्च्यून कुकीज का खेल

प्राचीन यूनान में आटे की लोइयों में पर्चियां डालकर भविष्य पढ़ा जाता था। यही परंपरा आज फॉर्च्यून कुकीज के रूप में जिंदा है:

  • पर्ची में सकारात्मक संदेश निकलना कार्यसिद्धि और जल्द उन्नति का प्रतीक है।
  • खाली पर्ची का निकलना सचेत रहने और निर्णय टालने की सलाह देता है।

ओनिगोमैंसी (Onigomancy): नाखूनों की चमक

सूर्य के प्रकाश में नाखूनों पर पड़ने वाली चमक और सफेद निशानों को पढ़कर भविष्यवाणी की जाती है:

विज्ञापन
  • नाखून पर एक साथ कई सफेद धब्बे दिखना धन लाभ का संकेत है।
  • अंगूठे पर सफेद निशान सम्मान और पदोन्नति की ओर इशारा करता है।
  • तर्जनी उंगली पर निशान किसी नए रिश्ते या मित्रता की शुरुआत बताता है।
  • नाखूनों का अचानक असामान्य रूप से चमकना सुखद यात्रा का सूचक है।
  • नाखून का टूटना या दरार पड़ना बाधा और कार्य में व्यवधान का संकेत माना जाता है।

धूम्र ज्योतिष (Smoke Prediction) : धुएं के संकेत

अगरबत्ती या धूप के धुएं को देखकर भी शुभ-अशुभ का अनुमान लगाया जाता है:

  • धूप का धुआं सीधा ऊपर की ओर उठे तो मनोकामना पूर्ण होने का संकेत है।
  • धुआं बिखरकर इधर-उधर फैले तो कार्य में अड़चन और बाधा का प्रतीक है।

फूल-पत्तियों का शकुन

पंखुड़ियों और पत्तियों की सरसराहट भी भविष्य के इशारे करती है:

विज्ञापन
  • गुलाब की पंखुड़ियों को हथेली पर रखकर ताली बजाने पर गूंजदार ध्वनि आना शुभ समाचार का संकेत है।
  • तुलसी के पत्तों का अचानक मुरझा जाना घर में किसी विघ्न के आने की चेतावनी देता है।

यह भी पढ़ें: Peridot Gemstone Benefits: ऑफिस की पॉलिटिक्स का इलाज हैं पेरिडॉट, धारण करते ही असर दिखाता है ये रत्न

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola