Peridot Gemstone Benefits: ऑफिस की पॉलिटिक्स का इलाज हैं पेरिडॉट, धारण करते ही असर दिखाता है ये रत्न
Peridot Gemstone Benefits: ऑफिस पॉलिटिक्स, गॉसिप और ईर्ष्या से परेशान लोगों के लिए पेरिडॉट रत्न असरदार उपाय माना जाता है. यह बुध ग्रह से जुड़ा ‘प्रोटेक्शन स्टोन’ है, जो नकारात्मकता दूर कर करियर में तरक्की दिलाता है. आइए जानते हैं, पेरिडॉट धारण करने के और क्या-क्या फायदे हैं?

ऑफिस पॉलिटिक्स के लिए पेरिडॉट
2 / 7Peridot Gemstone Benefits: अगर आपका काम बेहतरीन होते हुए भी क्रेडिट दूसरा लूट लेता है, या ऑफिस की गॉसिप और सहकर्मियों की ईर्ष्या आपकी तरक्की में रोड़ा बन रही है, तो ज्योतिष के पास इसका ठोस इलाज है- पेरिडॉट. पन्ना का यह उपरत्न बुध ग्रह की शक्तियों से भरपूर है और इसे कार्यक्षेत्र की नकारात्मकता को काटने वाला 'प्रोटेक्शन स्टोन' माना जाता है. यहां जानिए कैसे एक छोटा सा हरा रत्न आपके करियर की पूरी तस्वीर बदल सकता है.
बातचीत में जादू
3 / 7पेरिडॉट बुध का रत्न है और बुध सीधे तौर पर आपकी संवाद क्षमता यानी कम्युनिकेशन स्किल्स का स्वामी है. इसे धारण करने से वाणी में असरदार स्पष्टता आती है. मीटिंग में आपकी बात को गंभीरता से सुना जाने लगता है. वकील, शिक्षक और पत्रकारों के लिए तो यह रत्न और भी खास है क्योंकि यह हर शब्द को वजनदार बनाता है.
आत्मविश्वास का कवच
4 / 7ऑफिस की राजनीति अक्सर अंदर ही अंदर हमारे आत्मविश्वास को खोखला कर देती है. पेरिडॉट मन को शांत रखकर अंदरूनी ताकत जगाता है. यह असुरक्षा की भावना को पिघलाकर इतना मानसिक बल देता है कि आप बिना डरे अपनी बात रख पाते हैं. बॉस की नाराजगी भी इस रत्न की ऊर्जा के आगे ज्यादा देर टिक नहीं पाती.
तनाव और ईर्ष्या का अंत
5 / 7यह रत्न सिर्फ दूसरों की बुरी नजर से ही नहीं बचाता, बल्कि पहनने वाले के भीतर की जलन और ईर्ष्या को भी खत्म करता है. पेरिडॉट को "प्रोटेक्शन स्टोन" कहा जाता है जो आसपास फैली गॉसिप और षड्यंत्रों की नकारात्मक तरंगों को सोखकर माहौल को सकारात्मक बना देता है. इससे सहकर्मियों के बीच रिश्ते बेहतर होते हैं.
करियर और सेहत पर असर
6 / 7बुध का यह रत्न व्यापारिक सूझबूझ और सही निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाता है. इससे नई नौकरी के अवसर, इंक्रीमेंट और प्रमोशन के रास्ते खुलते हैं. सिर्फ करियर ही नहीं, यह पेट की समस्याओं, तनाव और मेटाबॉलिज्म को सुधारकर शारीरिक रूप से भी आपको चुस्त रखता है.
कैसे करें धारण
7 / 7इसे चांदी की अंगूठी में जड़वाकर कनिष्ठा यानी सबसे छोटी उंगली में पहनना सबसे उत्तम है. बुधवार की सुबह, शुक्ल पक्ष में स्नान कर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके इसे धारण करें. मिथुन और कन्या राशि के लोगों के लिए यह रत्न विशेष रूप से भाग्यशाली है, लेकिन किसी भी राशि का जातक किसी अनुभवी ज्योतिषी से सलाह के बाद ही इसे पहने.



















