Lucky Zodiac Sign: 9 मई से इन 5 राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, बढ़ेगी इनकम; मिलेगी बड़ी सफलता

Lucky Zodiac Sign: 9 मई, 2025 को ग्रहों, नक्षत्रों और सितारों के योग-संयोग से कुछ राशियों की तकदीर चमक सकती है। बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे और धन की इनकम भी बढ़ सकती है। कारोबार में उन्नति होने के रास्ते खुलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी, जिससे स्टूडेंटट जातकों को फायदा पहुंचेगा। आइए ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य से जानते हैं कि किन 5 राशियों के नसीब का सितारा ऊंचाइयों पर पहुंचेगा?

zodiac-sign

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 9 मई को शुक्रवार है और आज के ग्रहों और सितारों के खास स्थिति कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित होने के योग दर्शा रहा है। आज 5 राशियों की जिंदगी में कई सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। धन की आमद तेज होगी और इनकम बढ़ेगी। वहीं, पुराने, रुके और बिगड़े हुए काम में तेजी आएगी और वे बनने लगेंगे। आइए जानते हैं, आज किन 5 लकी राशियों के जीवन में सकारात्मक चीजें होने वाली हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)

Taurus

Taurus

विज्ञापन

वृषभ राशि को 9 मई हर काम में सफलता मिल सकती है। अगर आप आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे, तो हर मुश्किल आसान हो जाएगी। यह समय आपके लिए बेहद अनुकूल है, और जो काम अटके हुए थे, वे भी पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपकी सराहना होगी। साथ ही, प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की भी संभावना है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। इस शुभ समय का पूरा लाभ उठाने के लिए सकारात्मक सोचें और खुद पर भरोसा बनाए रखें। आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें और सफलता लेकर आया है!

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer)

Cancer

Cancer

आज का दिन आपके लिए समृद्धि और खुशियां लेकर आया है! आज पुराने निवेश से मुनाफा मिल सकता है और नए कमाई के अवसर भी बन सकते हैं। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा, साथ ही कोई अच्छी खबर मिलने की भी उम्मीद है। हालांकि, खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखना जरूरी होगा। खर्चों को संयमित रखकर ही आप आर्थिक संतुलन बना पाएंगे। पारिवारिक रिश्तों को समय दें। आज किसी अपने के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिल सकता है। साथ ही, सेहत का भी ख्याल रखें ताकि इस सकारात्मक दिन का पूरा लाभ उठा सकें।

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)

Virgo

Virgo

कन्या राशि वालों के लिए 9 मई लाभकारी सिद्ध हो सकता हैं। आज का दिन नई शुरुआतों के लिए बेहद शुभ है। अगर आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं या नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो यह सही समय है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे। आज आपकी राय को विशेष महत्व मिलेगा, लेकिन फैसले सोच-समझकर लें। जल्दबाजी से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। आत्मविश्वास रखें, लेकिन धैर्य भी बनाए रखें, यही आपकी सफलता की कुंजी है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और कामकाज में स्थिरता आएगी। कोई पुराना अटका हुआ काम भी आगे बढ़ सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि (Libra)

Libra

Libra

आज आपकी सुबह अच्छे मूड के साथ शुरू होगी। पूरे दिन आपमें एक नई ऊर्जा दिखेगी, जिससे काम आसानी से पूरे होंगे। आपकी सकारात्मक सोच हर मुश्किल को आसान बना देगी। पारिवारिक मामलों में सुधार होगा और घर का माहौल शांत व खुशनुमा रहेगा। मन को शांति मिलेगी और सेहत में भी सुधार महसूस होगा। थकान कम होगी और आप तरोताजा महसूस करेंगे। हालांकि, भावनाओं में बहकर कोई जल्दबाजी वाला फैसला न लें। किसी की बातों में आकर गलत कदम न उठाएं। साफ दिमाग से सोच-समझकर निर्णय लें, वरना नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

मीन राशि (Pisces)

Pisces

Pisces

आज का दिन आपकी मेहनत और भाग्य दोनों को साथ लेकर आया है और आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कोई बड़ी सफलता आपके कदम चूम सकती है, चाहे नौकरी हो या पढ़ाई। परीक्षा दे रहे छात्रों के लिए तो यह दिन विशेष शुभ संकेत दे रहा है। आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा और रुके हुए काम अचानक गति पकड़ सकते हैं। पुरानी कोई चिंता भी आज दूर हो सकती है। यह समय नई शुरुआत करने के लिए बिल्कुल सही है, बस अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ