Gemstone Benefits: तेज बुद्धि और एकाग्रता बढ़ाने के लिए पन्ना रत्न धारण करना चाहिए. पन्ना रत्न का संबंध बुध ग्रह से होता है. पन्ना रत्न गहरे हरे रंग का चमकीला रत्न होता है. इसे एमराल्ड के नाम से भी जानते हैं. वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार, संचार और वाणी का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में पन्ना रत्न धाकण करना बुध ग्रह से संबंधित लाभ प्राप्त करने के लिए अच्छा होता है. यह रत्न छात्रों के लिए बेहद खास होता है.
छात्रों के लिए खास है पन्ना रत्न
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पन्ना रत्न को बुद्धि, ज्ञान और शिक्षा से संबंधित माना जाता है. ऐसे में यह रत्न छात्रों के लिए खास होता है. पन्ना रत्न धारण करने से याददाश्त तेज करने और एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है. इसे धारण करने से पढ़ाई के दौरान ध्यान नहीं भटकता है. यह रत्न छात्रों को पढ़ाई में मदद करता है. याददाश्त तेज होने से छात्र सभी विषयों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं.
ये भी पढ़ें – Shani Gochar: शनि ने किया रेवती नक्षत्र के द्वितीय पद में प्रवेश, मिथुन समेत इन 6 राशियों का शुरू हुआ अच्छा समय
पन्ना रत्न धारण करने के नियम
पन्ना रत्न वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातक धारण कर सकते हैं. इन लोगों के लिए पन्ना धारण करना शुभकारी होता है. पन्ना धारण करने के लिए शुभ दिन बुधवार का होता है. शुक्ल पक्ष के बुधवार को पन्ना रत्न धारण करना शुभ होता है. पन्ना रत्न सोने या चांदी की अंगूठी में जड़वाकर पहन सकते हैं. आप पन्ना रत्न को दाहिने हाथ की छोटी उंगली में धारण करें.
पन्ना रत्न को धारण करने से पहले शुद्ध कर लेना चाहिए. रत्न को शुद्ध करने के लिए एक कटोरी में गंगाजल, कच्चा दूध, शहद और तुलसी के पत्ते डालें. इसमें अंगूठी को डुबोकर रखें. करीब 15 मिनट बाद अंगूठी को निकालकर साफ जल से धोएं. आप ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः मंत्र का 108 बार जाप कर अंगूठी को धारण करें. अपनी कुंडली किसी ज्योतिषी को दिखाकर ही रत्न धारण करें.
ये भी पढ़ें – Tirupati Balaji Ki Aarti: श्री वेंकटेश्वर स्वामी को प्रसन्न करने के लिए श्री तिरुपति बालाजी की आरती, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
21 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines