हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dwidwadash Yog: शनि के नक्षत्र परिवर्तन से पहले बनेगा 'द्विद्वादश योग', चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत

Dwidwadash Yog: शनि के नक्षत्र परिवर्तन से पहले द्विद्वादश योग बन रहा है. बुध-मंगल का यह शुभ योग 3 राशियों के लिए शुभ संकेत दर्शा रही हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें विशेष लाभ मिल सकता है?

विज्ञापन

Dwidwadash Yog: द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 मई 2026 को शनि ग्रह उत्तर भाद्रपद नक्षत्र से निकलकर राशिमंडल की अंतिम नक्षत्र रेवती में प्रवेश करेंगे. लेकिन शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन से एक दिन पहले यानी 16 मई की शाम में 08:57 PM बजे से बुध और मंगल ग्रह द्विद्वादश योग का निर्माण कर रहे हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, नक्षत्र परिवर्तन से एक दिन पहले इस योग का बनना विशेष मायने रखता है. इस योग के शुभ असर से 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है. आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

यह भी पढ़ें: Kaal Sarp Dosh Kya Hai: कालसर्प दोष क्या है, क्यों है खतरनाक, कब होता है सबसे ज्यादा प्रभावी? जानें विस्तार से

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए द्विद्वादश योग बेहद पॉजिटिव साबित हो सकता है. विशेष कर पुराने अटके हुए काम में प्रगति होगी. जो लोग नौकरीपेशा हैं, उनको एक बड़ी राहत मिल सकती है, विशेष कर अच्छे बोनस के रूप में. व्यापार और वाणिज्य में भी अच्छी प्रगति होगी. नई डील के सफल होने से इनकम में उछाल आएगा. धन की कमी से निजात मिलने से काम की रफ्तार तेज होगी. आपकी मुलाकात किसी पुराने कलीग या किसी विषय के एक्सपर्ट से हो सकती है, जिनकी सलाह से आपको लाभ हो सकता है. पारिवारिक समस्याएं सुलझेंगी. पत्नी का सहयोग मिलेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों को यह समय उन्नति के एक नए रास्ते की ओर ले जा सकता है. द्विद्वादश योग से प्रभाव से भाग्य को मजबूती मिल सकती है. आपकी वित्तीय हालत में अच्छा-खासा सुधार देखने को मिल सकता है. सरकारी नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन होने के योग हैं, लेकिन ट्रांसफर भी हो सकता है. स्टूडेंट जातकों के नए संपर्क बनेगे, जो उनके लिए शुभ रहेगा. कपड़ा और अनाज के कारोबारियों को खूब मुनाफा होने के योग हैं. आपके काम से आपके सोशल स्टेटस में मजबूती आएगी. संतान सुख उत्तम रहेगा, स्वास्थ्य भी आपका साथ देगा.

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में खाना पकाते देखने का क्या मतलब है? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए बुध-मंगल का द्विद्वादश योग काफी सकारात्मक और नई उपलब्धियों से भरा साबित हो सकता है. आप जिस भी फील्ड से जुड़े हैं, उसमें आपकी मेहनत का अच्छा रिवार्ड मिल सकता है. कलीग आपकी तारीफ करेंगे और बॉस से काफी सपोर्ट मिलेगा. साथ ही, जो लोग जॉब चेंज करना चाहते हैं, उन्हें अच्छा मौका मिल सकता है. फैमिली का पूरा सहयोग रहेगा, आपकी समझ अधिक विकसित और मजबूत होगी. मैरिड लाइफ में हैप्पीनेस बढ़ेगा. परिवार के साथ किसी ‘टूर’ पर जाने का मौका मिलेगा. समय सुखदायक और खुशनुमा रहेगा.

यह भी पढ़ें: Money Manifestor Zodiac Signs: ये राशियां कहलाती हैं ‘मनी मेनिफेस्टर’, बिना मेहनत ‘जुगाड़’ से खींच लाते हैं पैसा‘

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola