Dream Interpretation Meaning: सामान्य तौर पर आसमान में टूटता हुआ तारा देखना लोग शुभ मानते हैं. इसे इच्छा पूरी होने से जुड़ा माना गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं, सपने में टूटता हुआ तारा देखना कैसा होता है? इस बारे में स्वप्न शास्त्र कहता है कि यह सपना जीवन में बड़े बदलावों की ओर इशारा करता है. लेकिन ये बदलाव कैसे होंगे, आपके फ़ेवर में या आपके खिलाफ, ये आपको अपने सपने से फीलिंग से समझना होगा. आइए जानते हैं, स्वप्न शास्त्र के इस रहस्य को.
यह भी पढ़ें: Numerology Love Life: इन जन्म तिथि वालों के होते हैं कई अफेयर, कहलाते हैं ‘क्रश किंग’
टूटते तारे के शुभ संकेत
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर सपने में भी आप तारा टूटते ही आप कोई मन्नत मांगते हैं और टूटते तारे को देख कर खुश होते हैं, तो जल्द ही आपकी बड़ी कामना साकार रूप ले सकती है. आपके करियर-कारोबार में नए मौके आ सकते है. रुके और अटके काम पूरे हो सकते हैं. मान्यता है कि सपने में एक साथ कई तारों को टूटते हुए देखना, वास्तविक जीवन में अचानक धन की बारिश करवा देता है.
कैसे अशुभ संकेत और क्यों?
ड्रीम एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट बताते हैं कि सपने में टूटता तारा देखकर आपकी प्रतिक्रिया क्या होती है, यह काफी महत्व रखती हैं. अगर इस सपने को देख आप डर जाते हैं, उदास हो जाते हैं या घबरा जाते हैं, तो यह एक चेतावनी होती है. यह किसी में रुकावट या उसे के फेल होने का संकेत हो सकता है. मनी यानी धन लॉस हो सकता है. किसी अपने से अनबन या दूरी बढ़ सकती है. यदि तारा जमीन पर गिरकर बुझ जाता हैं, यह हेल्थ संकट को बताता है.
यह भी पढ़ें: Numerology Love Life: इस जन्म तिथि के लोग प्यार में लेते हैं सबसे ज्यादा रिस्क, बनते हैं लव की रेस में ‘लकी विनर’
कैसे समझें टूटते तारे का सपना?
टूटते तारे का सपने का मतलब जानने के लिए ड्रीम एस्ट्रोलॉजी एक्सपर्ट लोगों से 2-3 सवाल पूछते हैं:
- सपना देखकर आपको कैसा लगा- खुशी, उत्साह या डर और उदासी?
- क्या वह तारा आपकी ओर गिरा था?
- क्या टूटते तारे को देख कोई मन्नत मांगी थी?
कहते हैं, इसका जवाब जैसा होता, टूटते तारे के सपने का फल वैसा ही होता है. इसलिए ऐसा सपना आए,तो घबराएं नहीं. अगर सकारात्मक लगे, तो नए मौकों के लिए तैयार रहें. अगर नेगेटिव हो, तो कोई बड़ा फैसला टाल दें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 mins agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines