Dream Interpretation Meaning: सपने में टूटता हुआ तारा देखना किस बात का है संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

Dream Interpretation Meaning: स्वप्न शास्त्र में टूटता हुआ तारा बड़े बदलावों का संकेत माना जाता है. यह सपना नई शुरुआत या किसी महत्वपूर्ण मोड़ की ओर इशारा कर सकता है. शुभ या अशुभ असर का संकेत अक्सर सपने के दौरान महसूस हुई भावना से जुड़ा होता है. आइए जानते हैं, सपने में टूटते तारे को देखने का सही मतलब.

Dream-Interpretation-Meaning

Dream Interpretation Meaning: सामान्य तौर पर आसमान में टूटता हुआ तारा देखना लोग शुभ मानते हैं. इसे इच्छा पूरी होने से जुड़ा माना गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं, सपने में टूटता हुआ तारा देखना कैसा होता है? इस बारे में स्वप्न शास्त्र कहता है कि यह सपना जीवन में बड़े बदलावों की ओर इशारा करता है. लेकिन ये बदलाव कैसे होंगे, आपके फ़ेवर में या आपके खिलाफ, ये आपको अपने सपने से फीलिंग से समझना होगा. आइए जानते हैं, स्वप्न शास्त्र के इस रहस्य को.

विज्ञापन
विज्ञापन

टूटते तारे के शुभ संकेत

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर सपने में भी आप तारा टूटते ही आप कोई मन्नत मांगते हैं और टूटते तारे को देख कर खुश होते हैं, तो जल्द ही आपकी बड़ी कामना साकार रूप ले सकती है. आपके करियर-कारोबार में नए मौके आ सकते है. रुके और अटके काम पूरे हो सकते हैं. मान्यता है कि सपने में एक साथ कई तारों को टूटते हुए देखना, वास्तविक जीवन में अचानक धन की बारिश करवा देता है.

कैसे अशुभ संकेत और क्यों?

ड्रीम एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट बताते हैं कि सपने में टूटता तारा देखकर आपकी प्रतिक्रिया क्या होती है, यह काफी महत्व रखती हैं. अगर इस सपने को देख आप डर जाते हैं, उदास हो जाते हैं या घबरा जाते हैं, तो यह एक चेतावनी होती है. यह किसी में रुकावट या उसे के फेल होने का संकेत हो सकता है. मनी यानी धन लॉस हो सकता है. किसी अपने से अनबन या दूरी बढ़ सकती है. यदि तारा जमीन पर गिरकर बुझ जाता हैं, यह हेल्थ संकट को बताता है.

विज्ञापन

कैसे समझें टूटते तारे का सपना?

टूटते तारे का सपने का मतलब जानने के लिए ड्रीम एस्ट्रोलॉजी एक्सपर्ट लोगों से 2-3 सवाल पूछते हैं:

विज्ञापन
  • सपना देखकर आपको कैसा लगा- खुशी, उत्साह या डर और उदासी?
  • क्या वह तारा आपकी ओर गिरा था?
  • क्या टूटते तारे को देख कोई मन्नत मांगी थी?

कहते हैं, इसका जवाब जैसा होता, टूटते तारे के सपने का फल वैसा ही होता है. इसलिए ऐसा सपना आए,तो घबराएं नहीं. अगर सकारात्मक लगे, तो नए मौकों के लिए तैयार रहें. अगर नेगेटिव हो, तो कोई बड़ा फैसला टाल दें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ