सावधान! जून 2026 में डबल 'वैधृति योग' से बढ़ेगी टेंशन, कन्या समेत इन 5 राशियों पर मंडराया संकट

Vaidhriti Yog 2026: वैधृति को ज्योतिष शास्त्र में एक अशुभ व नकारात्मक फल देने वाला योग माना जाता है, जिसका जून 2026 में डबल यानी दो बार निर्माण हो रहा है. यहां पर आप इस महीने वैधृति योग के बनने की तिथि, समय और राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जान सकते हैं.

Vaidhriti Yog 2026

Credit- News24 Graphics

Vaidhriti Yog 2026: वैधृति योग को 27 नित्य योगों में 27वां स्थान प्राप्त है, जिसका अधिकतर बार मानव जीवन पर अशुभ प्रभाव पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार जून 2026 में डबल वैधृति योग का निर्माण हो रहा है. सबसे पहले 4 जून 2026, बृहस्पतिवार को शाम 6 बजकर 09 मिनट पर वैधृति योग का निर्माण होगा, जो 5 जून 2026, वार शुक्रवार को सुबह 12 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगा. इसके बाद 26 जून 2026, शुक्रवार को सुबह 06 बजकर 16 मिनट पर वैधृति योग का आरंभ होगा, जो कि 26 जून 2026, वार शुक्रवार को दोपहर 1:49 मिनट पर समाप्त होगा.

विज्ञापन

गौरतलब है कि इन दोनों योगों का नकारात्मक प्रभाव मुख्यतौर पर समय-समय पर जून 2026 में 5 राशियों के जीवन पर पड़ेगा. चलिए जानें ये 5 अनलकी राशियां कौन सी हैं.

विज्ञापन

कन्या राशि

परिवार वालों का किसी महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग न मिलने के कारण आपको बहुत दुख होगा. इसके अलावा वाहन का सावधानी से इस्तेमाल न करने से Accident हो सकता है. साथ ही घर का बजट प्रभावित होगा.

धनु राशि

कामकाज में लाभदायक फल प्राप्त न होने से दुखी रहेंगे. इसके अलावा खर्चों में इजाफा होने से घर का बजट बिगड़ सकता है. सेहत की बात करें तो पैरों में अकड़न रहेगी.

विज्ञापन

मकर राशि

सुस्ती व आलस कामकाजी लोगों के ऊपर हावी रहेगा, जिसके कारण कोई भी काम वक्त पर पूर्ण नहीं होगा. साथ ही घर वालों से रिश्ते ज्यादा खराब हो सकते हैं. इसके अलावा सिर दर्द की समस्या रहेगी.

विज्ञापन

कुंभ राशि

मित्रों के साथ घूमने जाने का फैसला ठीक नहीं रहेगा क्योंकि गंभीर चोट लग सकती है. इसके अलावा धन भी अधिक खर्च होगा. ऑफिस में इस दौरान आपके ऊपर गलत आरोप भी लग सकता है.

मीन राशि

परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे से न निभाने के कारण दुखी रहेंगे. साथ ही अकेलापन महसूस होगा. इस दौरान आपकी तबीयत भी खराब हो सकती है, जिसके चक्कर में अधिक धन खर्च होने के योग हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ