Diwali 2025 Rashifal: दिवाली के बाद शनि और गुरु की चाल में होगा परिवर्तन, इन 3 राशियों के करियर में लगेंगे चार चांद

Lucky Zodiac Signs: दिवाली के बाद शनि और गुरु ग्रह की चाल में परिवर्तन होगा. इस परिवर्तन से कई राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. इस परिवर्तन से 3 राशियों के करियर को ऊंची उड़ान मिलेगी. चलिए इन राशियों के बारे में आपको बताते हैं.

Diwali 2025 Rashifal

Credit- News24 gfx

Shani Margi And Guru Vakri 2025: इस वर्ष दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जा रही है. दिवाली के बाद ग्रहों की चाल में परिवर्तन हो रहा है जो राशियों के जीवन पर प्रभाव डालेगा. दिवाली के बाद कर्मफल दाता शनि देव और देवगुरु बृहस्पति दोनों की चाल में बदलाव होगा. इससे 3 राशियों के लिए अच्छे दिन आएंगे. शनि देव मार्गी और गुरु ग्रह वक्री चाल चलेंगे. यानी शनि की सीधी और गुरु ग्रह की उल्टी चाल होगी. यह कई राशियों के लिए अच्छे दिन लेकर आएगी. इन राशियों को करियर और कारोबार में तगड़ा फायदा होगा. चलिए आपको इन लकी राशियों के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

दिवाली के बाद इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

तुला राशि

विज्ञापन

गुरु की वर्की और शनि की मार्गी चाल तुला राशि वालों के लिए लाभकारी होगी. इससे तुला राशि वालों को करियर और कारोबार में फायदा मिलेगा. अगर कोर्ट कचहरी के मामले में फंसे हुए हैं तो इसमें सफलता मिलेगी. किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा और तगड़ा आर्थिक लाभ होगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि

शनि और गुरु की चाल मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होगी. आपको अचानक से धनलाभ हो सकता है. कारोबार में बहुत अच्छा मौका मिलेगा जिससे तगड़ी कमाई होगी. नौकरी की तलाश में लगे लोगों को नई नौकरी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और करियर में चार चांद लगेंगे.

विज्ञापन

मकर राशि

शनि की मार्गी और गुरु की वक्री चाल मकर राशि वालों के लिए फलदायी होगी. मकर राशि वालों के पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी. विवाह की तलाश में लगे जातकोंं को नए रिश्ते आ सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ