Diwali 2024 Numerology: इस साल दिवाली 31अक्टूबर को मनाई जाएगी। अंक ज्योतिष के हिसाब से इस साल मूलांक 2 वालों के लिए दिवाली सुखद परिणाम देने वाली है। चलिए जानते हैं मूलांक 2 वालों के लिए दिवाली पर क्या-क्या शुभ होने वाला है?
मूलांक 2 क्या होता है?
अंक ज्योतिष के अनुसार जो लोग किसी भी महीने की 2, 11, 20, या 29 तारीख को जन्म लेते हैं, उनका मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 के लोगों का स्वामी ग्रह चन्द्र होते हैं। अंक ज्योतिष में चंद्र ग्रह को मन का कारक माना गया है। मूलांक 2 वाले स्वभाव से भावुक और सहृदय होते हैं। इस मूलांक के लोग धैर्यवान होते हैं और कठिन से कठिन परिस्थिति आने पर भी उसका सामना धैर्यपूर्वक करते हैं।इस मूलांक के लोग अपनी मेहनत और लगन के बल पर सफलता प्राप्त करते हैं। मूलांक 2 वालों का वैवाहिक जीवन सुखी होता है। ये लोग पैसों की बचत करने में माहिर होते हैं। मूलांक 2 के लोग कल्पनाशील होने के साथ-साथ रचनात्मक भी होते हैं।
कैसी होगी मूलांक 2 वालों की दिवाली?
अंक ज्योतिष के अनुसार इस साल मूलांक 2 वालों के लिए दिवाली का पर्व सुखद रहने वाला है।
धन
इस बार दिवाली में मूलांक 2 वाले आर्थिक रूप से समृद्ध रहेंगे। दोस्तों की सहायता से इनकी आमदनी भी बढ़ेगी। व्यप्पार में भी लाभ होगा हालांकि मेहनत करनी पड़ेगी।
करियर
मूलांक 2 वालों का करियर माता लक्ष्मी की कृपा से अच्छा होने वाला है। छात्रों को अपने लक्ष्य में सफलता मिल सकती है। जो लोग विदेश में नौकरी तलाश रहे हैं उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है।
परिवार
मूलांक 2 वालों के घर में इस बार दिवाली सकारात्मकता लेकर आएगी। परिवार के लोगों के साथ रिश्ते पहले से मजबूत होंगे। दिवाली के दिन आपसे कई लोग मिलने आ सकते हैं।
लव लाइफ
प्रेम के मामलों में आपको संभल कर रहना होगा। वाणी में मधुरता बनाए रखेंगे तो लव लाइफ भी सुखद बना रहेगा। जो लोग अविवाहित हैं उनकी शादी फिक्स हो सकती है। विवाहित लोगों के लिए दिवाली सुखद रहने वाली है।
सेहत
दिवाली के दिन सेहद अच्छी रहेगी। दिवाली के पकवान खाने से आपको कोई परेशानी नहीं होगी। शरीर में सकारात्मक बल बढ़ेगा। मानसिक रूप से भी मूलांक 2 वाले मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग
मूलांक 2 वालों के लिए दिवाली के दिन बेबी पिंक कलर लाभकारी होगा। इस दिन यदि आप इस रंग के कपडे पहनते हैं तो सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।