---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Zodiac Sign: धनतेरस की रात त्रिग्रही संयोग से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत, व्यापार से लाभ के स्वामी बरसाएंगे कृपा!

Dhanteras 2024 Horoscope: इस साल धनतेरस पर त्रिग्रही संयोग बन रहा है, जो 5 राशियों के लिए अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, यह विशेष संयोग इन 5 राशियों के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या सकारात्मक प्रभाव डालेगा और ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी है?

---विज्ञापन---

Dhanteras 2024 Horoscope: इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर को और 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी इस साल की धनतेरस बेहद खास रहेगी। धनतेरस की रात में तीन शुभ ग्रह बुध, शुक्र और गुरु एक विशेष संयोग में जुड़ने जा रहे हैं यानी एक त्रिग्रही संयोग बना रहे हैं, जो सौभाग्य और समृद्धि की दृष्टि से सभी राशियों पर व्यापक असर डालने वाला सिद्ध होगा। दरअसल, धनतेरस की रात एक बेहद शुभ अद्भुत खगोलीय घटना हो रही है, जिसका कर्णधार ग्रहों के राजकुमार बुध को माना जाएगा।

बुद्धि, वाणी और व्यापार से लाभ के स्वामी ग्रह बुध 29 अक्टूबर यानी धनतेरस की रात को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वृश्चिक राशि में बुध ग्रह की युति वहां पहले से बैठे शुक्र ग्रह होगी। वहीं, वृश्चिक राशि में बने इस द्विग्रही योग पर वृषभ राशि में बैठे गुरु बृहस्पति की सीधी और शुभ दृष्टि पड़ रही है, जिससे तीन शुभ ग्रह बुध, शुक्र और गुरु एक विशेष त्रिग्रही संयोग बन रहा है। इसका असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के जातक इससे बेहद लाभान्वित होंगे, विशेष कर मानसिक विकास, करियर, व्यापार, नौकरी और आर्थिक गतिविधियों पर सकारात्मक प्रभाव असर होगा। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

धनतेरस त्रिग्रही संयोग का राशियों पर असर

मेष राशि

धनतेरस को बनने वाले त्रिग्रही संयोग के शुभ असर से मेष राशि वाले लोग अधिक आत्मविश्वासी और ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापार में वृद्धि होने से लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों ट्रांसफर लाभ के स्थान पर हो सकता है। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। हायर एजेकेशन के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे। यात्राएं सफल रहेंगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: पिछले जन्म में कौन थी द्रौपदी, क्यों मिले उसे 5 पति? जानें पांचाली से जुड़े रहस्य

---विज्ञापन---

सिंह राशि

तीन शुभ ग्रह बुध, शुक्र और गुरु के त्रिग्रही संयोग से सिंह राशि वाले लोगों में नेतृत्व क्षमता में और वृद्दि होगी। उनकी बातचीत भी प्रभावशाली रहेगी। आय में वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबारियों को व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। स्टूडेंट्स के करियर में उन्नति होगी। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

तुला राशि

त्रिग्रही संयोग के शुभ असर से तुला राशि वाले लोग बेहद संतुलित और शांत रहेंगे। आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में साझेदारी लाभदायक सिद्ध होगी। करियर में स्थिरता आएगी। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। लव रिलेशनशिप में मिठास बढ़ेगी। उत्तम स्वास्थ्य का साथ प्राप्त होगा।

---विज्ञापन---

धनु राशि

तीन शुभ ग्रह बुध, शुक्र और गुरु के त्रिग्रही संयोग से धनु राशि वाले लोग अधिक उत्साही और आशावादी रहेंगे। आपमें धार्मिक और आध्यात्मिक ज्ञान के प्रति गंभीरता बढ़ेगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार में विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे। करियर में नई चुनौतियां मिलेंगी, जिसे आप सुलझाने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों में रोमांच आएगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों में त्रिग्रही संयोग के असर संवेदनशीलता बढ़ेगी। आप काम और रिश्तों के प्रति बेहद केयरफुल रहेंगे। आपके उचित प्रयास का शुभ परिणाम सामने आएगा। आय में वृद्धि होगी। धन की आमद बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। अच्छे संस्थान में दाखिल मिलने से करियर में उन्नति होगी। लव लाइफ में संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 18, 2024 10:03 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola