---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Horoscope: प्रदोष व्रत पर मेष, मिथुन और सिंह राशि वाले जरूर करें ये उपाय, भगवान शिव का मिलेगा आशीर्वाद

Pradosh Vrat 2024 Horoscope: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छा दिन है। क्योंकि आज सोम प्रदोष का व्रत रखा जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन यदि मेष, मिथुन और सिंह राशि वाले लोग यह उपाय करते हैं तो भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा।

---विज्ञापन---

Pradosh Vrat 2024 Horoscope: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज सोम प्रदोष व्रत है। सोम प्रदोष के दिन भगवान शिव की पूजा विधि-विधान से की जाती है। पंचांग के अनुसार, प्रदोष व्रत प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष के त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। आज का सोम प्रदोष व्रत वैशाख माह का दूसरा प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत की शुरुआत आज 3 बजकर 57 मिनट से शुरू हो रही है। वहीं प्रदोष व्रत की समाप्ति अगले दिन यानी 21 मई को शाम 5 बजकर 37 मिनट पर होगी।

ज्योतिष शास्त्र में प्रदोष व्रत के दिन राशि अनुसार, कुछ उपाय करने  के बारे में बताया गया है। लेकिन तीन राशियों के लिए प्रदोष व्रत पर खास उपाय बताया गया है। जिन्हें करने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा साथ ही साथ कृपा भी बनी रहती है। तो आज इस खबर में उन तीन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

मेष राशि

Pradosh Vrat 2024 Horoscope

मेष राशि वाले लोगों के लिए प्रदोष व्रत बहुत ही खास माना जा रहा है। यदि मेष राशि वाले लोग जीवन में सफल होना चाहते हैं तो आज शाम शिवलिंग पर सफेद फूल अर्पित करें। साथ ही यदि भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं तो आज शाम भगवान शिव की पूजा करते समय ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें।

---विज्ञापन---

मान्यता है कि इन उपायों को करने से भगवान शिव आपसे बेहद प्रसन्न होंगे। साथ ही जीवन में आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा। कारोबार में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। साथ ही कारोबार में डबल मुनाफा भी हो सकता है।

मिथुन राशि

Pradosh Vrat 2024 Horoscope

---विज्ञापन---

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए वैशाख माह के शुक्ल पक्ष का सोम प्रदोष व्रत बहुत ही लाभदायक साबित हो सकता है। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगा। जो लोग राजनीति जीवन में कदम रखना चाहते हैं उन्हें अच्छा मौका मिल सकता है।

यदि आप भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं तो शाम के समय शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें। मान्यता है कि बेलपत्र अर्पित करने से सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। साथ ही जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए-नए अवसर भी मिलेंगे।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

Pradosh Vrat 2024 Horoscope

ज्योतिषियों के अनुसार, सिंह राशि वाले लोगों के लिए सोम प्रदोष व्रत किसी वरदान से कम नहीं साबित होगा। जो लोग भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, वे आज शाम को शिवलिंग पर कनेर के फूल अर्पित करें।

---विज्ञापन---

मान्यता है कि कनेर के फूल को अर्पित करने से सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद भी मिलता है। यदि आपको विदेश जाकर पढ़ाई करने की इच्छा है तो आपकी मनोकामना जरूर पूरी हो सकती है। घरवालों का साथ मिलेगा। सीनियर का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2024 के दिन इस विधि से करें महादेव को प्रसन्न, पूरी होगी हर मनोकामना

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- कर्ज से हैं परेशान तो प्रदोष व्रत पर जरूर करें ये खास उपाय, भगवान शिव की होगी कृपा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: May 20, 2024 07:24 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola