ज्योतिष दृष्टि से मई का महीना बेहद खास है, क्योंकि इस दौरान कई प्रभावशाली ग्रहों का गोचर हो रहा है। साथ ही कई ग्रह उदय और अस्त अवस्था में भी जाएंगे, जिसका मिलाजुला प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा। शास्त्रों में चंद्र देव को मन, माता, सुख और मनोबल का दाता माना गया है, जो मात्र सवा दो दिन में राशि और करीब एक दिन में नक्षत्र गोचर करते हैं। इस बीच समय-समय पर चंद्र देव अस्त और उदय अवस्था में भी जाते हैं, जिसका गहरा प्रभाव 12 राशियों की जिंदगी पर पड़ता है।
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, अगले महीने 28 मई 2025, दिन बुधवार को रात 08:58 मिनट पर चंद्र देव उदय होंगे। उदय होने से दो दिन पहले 26 मई 2025 को सुबह 04:17 मिनट पर चंद्र अस्त अवस्था में जाएंगे। चंद्र के उदय होते ही कई राशियों के जातकों का भाग्य चमक जाएगा, जिनके बारे में हम आपको पंचांग की मदद से बताने जा रहे हैं।
चंद्र उदय का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव?
- वृषभ राशि
चंद्र का उदय होना वृषभ राशि वालों के लिए पॉजिटिव साबित होगा। नई शुरुआत के लिए ये समय शुभ रहेगा। खासकर दुकान खोलना मई माह में वृषभ राशि के लोगों के लिए फलदायी रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों की लीडरशिप क्वालिटी में सुधार होगा, जिससे ऑफिस में वो सीनियर और जूनियर के साथ तालमेल बैठाकर काम कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें- Video: सूर्य की कृपा से इस राशि के लोगों की हल होंगी आर्थिक समस्याएं, सेहत भी रहेगी बढ़िया!
- कर्क राशि
मई माह में कर्क राशि वालों को करियर के लिहाज से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी छोड़ अपना काम करना चाहते हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। कारोबारियों की पर्सनल ग्रोथ होगी। पिछले साल किसी बड़ी कंपनी में निवेश किया था तो अब उससे आर्थिक लाभ होगा। पर्सनालिटी में निखार आने से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवारवालों के बीच चल रहे विवाद समाप्त होंगे। रिश्तेदारी में किसी का रिश्ता तय हो सकता है।
- तुला राशि
नौकरीपेशा जातकों को विरोधियों से छुटकारा मिलेगा। युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे वो खुद को पहले से अधिक क्लियर और स्ट्रॉन्ग महसूस करेंगे। इसके अलावा करियर में आगे बढ़ने की अच्छी अपॉर्च्युनिटीज भी मिल सकती हैं। प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आने से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और समाज में नाम होगा। किसी धार्मिक स्थल पर घरवालों के साथ दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लड़कों से दूर रहना ही अच्छा, मिनटों में कर देते हैं Brainwash!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines