---विज्ञापन---

Video: सूर्य की कृपा से इस राशि के लोगों की हल होंगी आर्थिक समस्याएं, सेहत भी रहेगी बढ़िया!

बीते दिनों सूर्य देव ने मेष राशि में गोचर कर लिया है, जहां पर वह 15 मई 2025 तक मौजूद रहेंगे। सूर्य के इस गोचर का शुभ प्रभाव कुंभ राशि के जातकों के जीवन पर पड़ेगा, जिनके राशिफल के बारे में आज आपको पंडित सुरेश पांडेय बताने जा रहे हैं।

15 मई तक का समय रहेगा अनुकूल!
---विज्ञापन---

ग्रहों के राजा सूर्य 15 मई 2025 तक कई राशियों के ऊपर मेहरबान रहेंगे, जिसमें से एक कुंभ राशि भी है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, बीते दिनों 14 अप्रैल 2025 को सुबह 03:30 मिनट पर सूर्य देव ने कुंभ राशि के तीसरे भाव में पराक्रम के स्थान पर गोचर किया है जो कि सूर्य की उच्च स्थिति है। ऐसे में आने वाला समय उनके लिए अनुकूल रहने वाला है। जहां कुछ लोगों के व्यक्तित्व में निखार आएगा तो कई जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। 15 मई 2025 से पहले कुंभ राशि के जातक छोटी यात्राएं कर सकते हैं, जो धार्मिक और आध्यात्मिक होंगी। इसके अलावा नई चीजों को सीखने में भी रुचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि के जातक यदि नया काम या बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो 15 मई तक का समय बढ़िया है। लंबे समय से आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो वो धीरे-धीरे सुलझ सकती हैं। इसके अलावा सेहत भी बढ़िया रहेगी। यदि आप जानना चाहते हैं कि 15 मई 2025 तक कुंभ राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लड़कों से दूर रहना ही अच्छा, मिनटों में कर देते हैं Brainwash!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 18, 2025 02:43 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola