---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लड़कों से दूर रहना ही अच्छा, मिनटों में कर देते हैं Brainwash!

हर एक व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है। जहां कुछ लोग बेहद चालाक होते हैं तो कई डरपोक और इमोशनल होते हैं। इसके अलावा उन लोगों की भी कमी नहीं है जिनका दिमाग बहुत ज्यादा तेज होता है, जो मिनटों में किसी के भी विचार प्रभावित कर देते हैं। आज हम आपको उन्हीं तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मे लड़कों को ब्रेनवॉश करना बहुत अच्छे से आता है।

---विज्ञापन---

अंकों की दुनिया रहस्यमयी है। वैदिक अंक शास्त्र की मानें तो हर एक अंक का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है, क्योंकि प्रत्येक अंक की कुछ न कुछ खासियत होती है। व्यक्ति की जन्म तिथि यानी मूलांक और भाग्यांक से उसके बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है। यहां तक कि उनके स्वभाव और करियर में आ रही परेशानियों की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।

आज हम आपको उन तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मे लड़के बहुत ज्यादा चालाक होते हैं। ये मिनटों में किसी का भी ब्रेनवॉश कर देते हैं। चलिए जानते हैं किन तारीखों पर जन्मे लड़कों को अपना काम निकालना बहुत ही अच्छे से आता है।

---विज्ञापन---

बहुत चालाक होते हैं ये लड़के!

वैदिक अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लड़कों का जन्म जनवरी, जून या नवंबर माह की 1, 4, 6, 7, 11, 24, 25, 29 या 31 तारीख पर हुआ है, उनका दिमाग बहुत ज्यादा तेज होता है। ये परिस्थिति को पहले ही भांप लेते हैं और फिर बड़ी चालाकी से उससे निकल जाते हैं। इसके अलावा ये लोग आसानी से लोगों का ब्रेनवॉश भी कर देते हैं। ये दबकर या किसी के नीचे काम नहीं कर पाते हैं। जब चीजें इनके मन-मुताबिक नहीं चलती हैं तो ये वहां से भाग जाते हैं। इसलिए कहा जाता है कि इन लोगों से दूर रहना चाहिए। नहीं तो आपके विचार भी इनके जैसे हो जाएंगे या आपको इनके नीचे दबकर ही काम करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- वैशाख अमावस्या पर सूर्य जैसी चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, शुक्र के नक्षत्र में गोचर करेंगे ‘ग्रहों के राजा’

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NeetaSingh|Tarot Reader|Numerologist|life Coach 🧿🪬 (@readingswithneeta)

---विज्ञापन---

इन लोगों को जरूर मिलती है सफलता!

किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। मंगल देव मूलांक 9 वाले जातकों का नेतृत्व करते हैं। इसलिए इन तारीखों पर जन्मे लोग साहसी होते हैं, जो हर परिस्थिति का सामना निडर होकर करते हैं। ये लोग मेहनत से कभी जी नहीं चुराते हैं और मन लगाकर काम करते हैं। इसलिए मूलांक 9 वालों को जीवन में सफलता मिलने की संभावना ज्यादा होती है। इसके अलावा ये लोग कभी किसी का बुरा नहीं सोचते हैं और न ही गलत को सहन करते हैं। ये हमेशा गलत के खिलाफ आवाज उठाते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: सूर्य की बदली चाल का 12 राशियों पर कैसा होगा असर? जानें राशिफल और सावधानियां

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 18, 2025 12:38 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola