Chandra Grahan Rashifal: क्या कोई भी ग्रहण, चाहे वह चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण, हमेशा बर्बादी लेकर आता है? क्योंकि, अक्सर हम लोग ग्रहण का नाम सुनते ही डर जाते हैं. प्रचलित मान्यताओं और रिवाजों के अनुसार, ग्रहण के दौरान मंदिर बंद हो जाते हैं. ग्रहण सूतक काल के नियम लागू हो जाते हैं. हर तरफ नकारात्मकता छा जाती है. लेकिन ज्योतिष शास्त्र का नियम यह भी बताता है कि यह खगोलीय घटना हर किसी के लिए शत-प्रतिशत बुरी नहीं होती है. 28 अगस्त 2026 को लगने वाला चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में होगा. वैदिक ज्योतिष के सटीक नियमों के अनुसार, जब चंद्रमा कुंभ राशि में ग्रसित होगा, तो 3 राशियों के लिए स्थितियां बेहद अनुकूल बन सकती है. इन राशियों के लिए यह ग्रहण आफत नहीं, बल्कि तरक्की और धन का नया द्वार खोल सकता है. ज्योतिष में 3, 5, और 9वें भाव के गोचर को जीवन में बड़े बदलाव और प्रगति का कारक माना जाता है. चूंकि 28 अगस्त का ग्रहण कुंभ राशि में है, इसलिए इन तीनों राशियों के यही महत्वपूर्ण भाव एक्टिव हो रहे हैं. आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं और इनके जातकों को क्या-क्या लाभ हो सकते हैं?
चंद्र ग्रहण 2026: मिथुन राशिफल
28 अगस्त का चंद्र ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए भाग्य से जुड़े मामलों में हलचल ला सकता है. लंबे समय से अटका कोई काम अब आगे बढ़ सकता है. करियर में अचानक कोई नया ऑप्शन सामने आ सकता है. जॉब बदलने या नई जिम्मेदारी लेने का मौका मिल सकता है. बिजनेस में पुराने संपर्क काम आ सकते हैं. किसी दूर की जगह से काम या प्रोजेक्ट का ऑफर मिल सकता है. पैसों के मामले में रुका हुआ भुगतान मिलने की उम्मीद बन सकती है. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में फोकस बढ़ाने में मदद मिलेगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को सही दिशा मिल सकती है. लव रिलेशनशिप में बातचीत बढ़ेगी और गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. फैमिली में किसी बड़े फैसले पर आपका सुझाव अहम रहेगा. बस जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें और हर मौके को अच्छी तरह जांचकर आगे बढ़ें.
चंद्र ग्रहण 2026: तुला राशिफल
चंद्र ग्रहण तुला राशि वालों के लिए सोच और फैसलों के स्तर पर बड़ा बदलाव ला सकता है. लंबे समय से जिस विकल्प को लेकर कन्फ्यूजन था, उसमें अब तस्वीर साफ हो सकती है. जॉब में कोई नया प्रोजेक्ट आपकी पहचान मजबूत कर सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी क्रिएटिव सोच नोटिस की जाएगी. बिजनेस करने वालों को निवेश या विस्तार से जुड़ा कोई अच्छा आइडिया मिल सकता है. हालांकि पैसों के मामले में सिर्फ अनुमान के भरोसे कदम न उठाएं. निवेश से पहले रिसर्च जरूर करें. स्टूडेंट्स को किसी नए सब्जेक्ट या स्किल में रुचि बढ़ सकती है. कला, डिजाइन, मीडिया और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को अपना काम दिखाने का मौका मिल सकता है. लव रिलेशनशिप में पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत हो सकती है. सिंगल लोगों की किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है. लाइफ पार्टनर के साथ छोटी बात को लेकर बहस हो, तो उसे खींचने से बचें. आपकी सबसे बड़ी ताकत इस समय शांत दिमाग और सही टाइमिंग रहेगी.
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Kab Hai: 27 या 28 अगस्त, पंचांग से जानें ‘रक्षाबंधन कब है’? इस शुभ मुहूर्त में बांधें राखी
चंद्र ग्रहण 2026: धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण रुके हुए कामों को फिर से गति देने वाला समय बन सकता है. करियर में जो अड़चन लगातार परेशान कर रही थी, उसका हल मिल सकता है. जॉब में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा और आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है. बिजनेस में पुराने क्लाइंट या संपर्क से दोबारा काम मिलने के संकेत हैं. कमाई का कोई ऐसा रास्ता खुल सकता है, जिसके बारे में आपने पहले गंभीरता से नहीं सोचा था. रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक दबाव कुछ कम होगा. भाई-बहन या किसी करीबी दोस्त की मदद किसी जरूरी काम को पूरा करा सकती है. फैमिली में आपकी भूमिका बढ़ेगी और किसी अहम फैसले में आपकी राय ली जाएगी. स्टूडेंट्स को पढ़ाई की दिशा बदलने या नई तैयारी शुरू करने का विचार आ सकता है. लव रिलेशनशिप में पार्टनर से खुलकर बात करने पर पुरानी नाराजगी दूर हो सकती है. यात्रा या किसी दूसरे शहर से जुड़ा काम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. बस ओवरकॉन्फिडेंस से बचें और हर नए मौके को प्लानिंग के साथ आगे बढ़ाएं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines