चंद्र ग्रहण पर 2 चीजों का दान बना सकता है धनवान! हमेशा भरे रहेंगे धन के भंडार

Chandra Grahan 2023 Daan: वैसे तो चंद्र ग्रहण के दिन दान करना शुभ माना जाता है, लेकिन इस दौरान चंद्रमा से जुड़ी चीजों का दान करने से धन में वृद्धि होती है। साथ ही साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।

Chandra Grahan 2023 Daan

Chandra Grahan 2023 Daan

विज्ञापन

Chandra Grahan 2023 Daan: चंद्र ग्रहण हो या फिर सूर्य ग्रहण,ज्योतिष शास्त्र में इसका विशेष महत्व है। साल 2023 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की मध्यरात्रि में लगेगा। ज्योतिष शास्त्र के जानकार बता रहे हैं कि साल 2023 का यह आखिरी चंद्र ग्रहण खंडग्रास होगा जो भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है, जबकि इस दौरा कुछ कार्यों को करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ चीजों का दान किया जाए तो मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के दिन किन 2 चीजों का दान करने से बरकत होती है।

 

Advertisment

चंद्र ग्रहण के दौरान 2 चीजों का करना चाहिए दान

ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए। दरअसल शास्त्रों में ऐसा उल्लेख किया गया है कि चंद्र ग्रहण के दौरान चावल और दूध का दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आप चंद्र ग्रहण के दिन चावल और दूध के साथ-साथ दही, मिठाई और सफेद वस्त्रों का भी दान करें।

चंद्र ग्रहण के दिन दान करने के साथ ही इस दौरान भगवान का भी ध्यान करें। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान भगवान का स्मरण करने से नकारात्मकता दूर होती है। जिससे कि जीवन में सकारात्कता आती है। हालांकि भगवान की पूजा-पाठ के दौरान इस बात का विशेष ख्याल रखें कि आप किसी भी मूर्ति को छूएं नहीं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ