Rahu- Ketu: चंद्र ग्रहण के तुरंत बाद राहु-केतु बदलेंगे अपनी चाल, 3 राशियों के खुल जाएंगे भाग्य

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण के तुरंत बाद राहु-केतु अपनी चाल बदलेंगे, जिससे 3 राशियों का भाग्य बदलने वाला है। तो आइए उन तीन राशियों के बारे में जानते हैं।

chandra grahan 2023

chandra grahan 2023

Chandra Grahan 2023: साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर यानी आज लगने जा रहा है। भारत में यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, जिसकी वजह से सूतक काल भी मान्य होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण के ठीक एक दिन बाद ही यानी 30 अक्टूबर को राहु-केतु अपनी चाल में बदलाव करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, राहु-केतु धीमी चाल चलते हैं, साथ ही डेढ़ साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। मान्यता है कि राहु-केतु हमेशा वक्री चाल चलते हैं। राहु-केतु दोनों अलग-अलग राशि में प्रवेश करेंगे। राहु मीन में और केतु कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राहु-केतु की चाल में बदलाव के कारण कुछ राशियों को शुभ प्रभाव पड़ने वाला है, तो कुछ राशियों को अशुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को पापी और मायावी ग्रह कहा गया है। कोई भी जातक राहु-केतु के अशुभ प्रभावों से डरे हुए रहते हैं, लेकिन बता दें कि ये दोनों ग्रह सिर्फ अशुभ फल ही नहीं प्रदान करते हैं, बल्कि शुभ फल भी प्रदान करते हैं। तो आइए 30 अक्टूबर को किन-किन राशियों का भाग्य बदलने वाला है। विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

मिथुन राशि

राहु-केतु की चाल में बदलाव आने से मिथुन राशि के जातकों को शुभ फल प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही वाणी में मधुरता बनी रहेगी। लेकिन कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्चे में वृद्धि हो सकती है। संयत रखें। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातको के लिए राहु-केतु की चाल में बदलाव का प्रभाव शुभ रहेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में धैर्यशीलता बनाए रखनी होगी। कार्य में कठिनाइयां आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। नौकर कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में बदलाव आ सकता है। जिससे आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि

राहु-केतु की चाल में परिवर्तन से धनु राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें नौकरी करने का अवसर जल्द मिलेंगे। घर में प्रसन्नता बनी रहेगी। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा। मौसम के बदलाव के कारण सेहत में दिक्कत आ सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ