---विज्ञापन---

ज्योतिष

दशहरा पर शुक्र और चंद्रमा आमने-सामने, 3 राशियों को मिलेगा छपर फाड़ धन-दौलत

Vijayadashami 2023: पंचांग के अनुसार, 24 अक्टूबर 2023 को दशहरा पड़ रहा है। इस दिन शश राजयोग बन रहा है, जिससे कुछ राशियों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। तो आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

Vijayadashami 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, 24 अक्टूबर 2023 दो दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, दशहरे के दिन भगवान श्री राम ने रावण का और मां आदि शक्ति दुर्गा ने महिषासुर का भी वध किया था। इसलिए कहा जाता है कि दशहरा का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, दशहरे पर कुछ राशियों को बेहद ही शुभ फल मिल सकता है, साथ ही उन राशियों का भाग्य बदलने वाला भी है। तो आइए राशियों के बारे में जानते हैं।

दशहरे पर बना 30 साल बाद दुर्लभ योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल दशहरे पर शश राज संयोग बन रहा है। मान्यता है कि यह संयोग लगभग 30 साल बाद बन रहा है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, शनि अपने मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं, जिससे कुंडली में शश राजयोग बन रहा है। मान्यता है कि दशहरा के दिन चंद्रमा और शुक्र ग्रह एक दूसरे के आमने सामने होंगे, जिससे कुछ राशियों को धन योग बन रहा है। तो आइए विस्तार से जानते हैं किन राशियों को विशेष धन का लाभ होने वाला है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्रि की महानवमी तिथि आज, जानें पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और आरती

शश राजयोग से इन राशियों को मिलेगा लाभ

सिंह राशि

दशहरे पर शश राजयोग से सिंह राशि के जातकों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके घर में अचानक किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। इस राशि  के जातकों को धार्मिक कार्यों में अधिक मन लगेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उन्हें कारोबार में अचानक धन का बड़ा लाभ हो सकता है। मां दुर्गा और भगवान श्री राम की कृपा से आपका जीवन में खुशहाल रहेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- सोमवार का दिन 3 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, मां सिद्धिदात्री का मिलेगा विशेष कृपा, नौकरी-व्यापार में बन रहे अच्छे योग

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को लिए दशहरे का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। जातक को शैक्षणिक कार्यों में अधिक मन लगेगा। जो जातक सामाजिक कार्यों में लगे हुए है उनके मान सम्मान में बढ़ोतरी हो सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही पद में भी प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए दशहरे का दिन आर्थिक लाभ हो सकते हैं। साथ ही पैसा कमाने के कई सारे मौके भी मिल सकती है। कारोबार के लिए यात्रा करना पड़ सकता है, लेकिन यह यात्रा आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। साथ ही आप किसी भी कार्य को करने में सक्षम भी रहेंगे। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए शश राजयोग बहुत ही शुभ रहेगा। करियर में कामयाबी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- आज से शुरू हो रहे हैं 8 राशियों के अच्छे दिन, पूरे सप्ताह होगी जमकर आर्थिक उन्नति

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 23, 2023 09:58 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola