Vijayadashami 2023: विजयादशमी के दिन कब है रावण दहन का शुभ मुहूर्त, जानें शुभ तिथि और पूजा-विधि

Vijayadashami 2023: पंचांग के अनुसार, कल दशहरा है और दशहरे पर रावण का दहन किया जाता है। तो आइए जानते हैं रावण दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि क्या है।

Ravana Dahan

Ravana Dahan

विज्ञापन

Vijayadashami 2023: हिंदू धर्म में दशहरे का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माना गया है। क्योंकि इस दिन ही भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था साथ ही मां दुर्गा महिषासुर नामक राक्षस का वध की थी। दशहरा शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन को मनाते हैं। पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल दशहरा सितंबर या अक्टूबर के माह में पड़ता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि इस साल दशहरा का पूजा मुहूर्त, रावण दहन मुहूर्त, शुभ तिथि और पूजा विधि के बारे में जानेंगे। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

रावण दहन के लिए शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, रावण दहन का शुभ मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 05 मिनट से लेकर 2 बजकर 51 मिनट तक हैं। यानी पूजा के लिए 46 मिनट की अवधि हैं।

विज्ञापन

पूजन मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, रावण दहन का पूजा मुहूर्त दोपहर को 1 बजकर 20 मिनट से लेकर 3 बजकर 37 मिनट तक हैं।

विजयादशमी कब से कब तक

नवरात्रि की दशमी तिथि की शुरुआत 23 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 44 मिनट से लेकर 24 अक्टूबर दोपहर 3 बजकर 14 मिनट तक हैं।

विज्ञापन

विजयादशमी की पूजा-विधि

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विजयादशमी की पूजा कभी भी अभिजीत, विजयी और अपराह्न काल में की जाती है। साथ ही घर के ईशान कोण में दशहरा का पूजन करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दशहरे की पूजा करते समय पूजा स्थल को सबसे पहले गंगाजल से पवित्र करें। इसके बाद कमल की पंखुड़ियों से अष्टदल बनाना चाहिए और देवी मां के लिए अपराजिता के फूल अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। फूल अर्पित करने के बाद भगवान श्री राम और भगवान हनुमान की भी पूजा करें। अब अंत में मां दुर्गा की आरती कर भोग अर्पित करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ