Chandra Gochar 2024: शनि मार्गी से पहले इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे चंद्र, पैसों की कमी से मिलेगा छुटकारा!

Chandra Gochar 2024: शनि के मार्गी होने के बाद चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे, जिसके कारण आज से कुछ राशियों के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। चलिए जानते हैं किस दिन और किस समय शनि की मार्गी और चंद्र गोचर होगा।

Chandra Gochar 2024
विज्ञापन

मेष राशि

चंद्र गोचर के कारण मेष राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। परिवारवालों के साथ संबंध मजबूत होंगे। 40 से अधिक उम्र वाले लोगों की सेहत में सुधार होने की संभावना है। जिन लोगों की खुद की दुकान है, उन्हें अकस्मात धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। बॉस आपके काम से खुश होकर आपका प्रमोशन कर सकते हैं। छात्र वर्ग को मनचाहे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि

चंद्र का राशि परिवर्तन करना तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। जॉब कर रहे जातकों को सैलरी वृद्धि का शुभ समाचार जल्द मिल सकता है। व्यापार का विस्तार होने से व्यापारियों को अच्छा-खासा मुनाफा होगा। जिन लोगों की कपड़े की दुकान है, उन्हें आने वाले दिनों में मोटा मुनाफा होगा। बेरोजगार जातकों की जॉब लग सकती है। संपत्ति या वाहन खरीदने का सपना तुला राशि के जातकों का इस हफ्ते पूरा हो सकता है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

आज से आने वाले कुछ दिनों तक कुंभ राशि के जातक ऐशो आराम की जिंदगी जिएंगे। नौकरीपेशा जातकों को आकस्मिक धन प्राप्ति के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। कारोबारियों के मुनाफे में बढ़ोतरी होगी, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। बड़े-बुजुर्गों को कमर दर्द से छुटकारा मिल सकता है। दुकानदारों की सेल में वृद्धि होगी। संपत्ति खरीदने का सपना कुंभ राशि के जातकों का इस माह पूरा हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ