Numerology: शनि या विष्णु जी, डेट ऑफ बर्थ से जानें आपके लिए किस देव की पूजा करना रहेगा लकी

Numerology: सनातन धर्म के लोगों के लिए देवी-देवताओं की पूजा का विशेष महत्व है। माना जाता है कि जिन लोगों के ऊपर नवग्रह और देवी-देवता मेहरबान होते हैं, उन्हें जीवन का हर सुख मिलता है। चलिए जानते हैं डेट ऑफ बर्थ के अनुसार किन-किन लोगों को किन-किन भगवान की पूजा करनी चाहिए।

Numerology-Mulank-6
विज्ञापन

1, 10, 19, या 28

यदि आपकी जन्मतिथि 1, 10, 19, या 28 है, तो आपके स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य देव हैं। सूर्य देव की पूजा करने के साथ-साथ आपके लिए भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

4, 13, 22, या 31

किसी भी माह की 4, 13, 22, या 31 डेट को जन्मे जातकों का स्वामी पापी ग्रह राहु को माना जाता है। यदि आप लोग भगवान गणेश की पूजा करते हैं, तो आपके जीवन में सुख-शांति, समृद्धि, खुशहाली, धन और वैभव का सदा वास रहेगा।

2, 11, 20, या 29

यदि आपकी डेट ऑफ बर्थ 2, 11, 20, या 29 है, तो आपका स्वामी मन के कारक ग्रह चंद्र देव हैं। यदि आप चंद्र देव के अलावा नियमित रूप से भगवान शिव की उपासना करते हैं, तो आपके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहेगी। इसके अलावा आपको पैसों की कमी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन

5, 14, या 23

जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 5, 14, या 23 है, उनका स्वामी बुध ग्रह को माना जाता है। यदि आपको जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करना है, तो आपके लिए भगवान राम की पूजा करना शुभ रहेगा। राम जी के आशीर्वाद से आपके जीवन में कभी भी सुख-शांति की कमी नहीं रहेगी।

09, 18 या 27

किसी भी माह की 09, 18 या 27 डेट को जन्मे जातकों का स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है। आप लोगों के लिए हनुमान जी की उपासना करना शुभ रहेगा। यदि आप रोजाना बजरंग बली की उपासना करते हैं, तो आपको भय, क्रोध और नकारात्मक ऊर्जा आदि से हमेशा-हमेशा के लिए मुक्ति मिल सकती है।

विज्ञापन

6, 15, या 24

किसी भी महीने की 6, 15, या 24 डेट को जन्मे लोगों का स्वामी शुक्र ग्रह को माना जाता है। अगर आप नियमित रूप से धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, तो आपको कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा घर-परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी।

3, 12, 21, या 30

जिन लोगों की जन्मतिथि 3, 12, 21, या 30 है, गुरु बृहस्पति को उनका स्वामी माना जाता है। आप लोगों के लिए विष्णु जी की पूजा करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

8, 17, या 26

यदि आपकी डेट ऑफ बर्थ 8, 17, या 26 है, तो आपके स्वामी शनि ग्रह हैं। यदि आप नियमित रूप से शनिदेव और शिव जी की पूजा करते हैं, तो आपके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहेगी। इसके अलावा आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी।

7, 16, या 25

जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 7, 16, या 25 है, पापी ग्रह केतु को उनका स्वामी माना जाता है। यदि आप रोजाना सच्चे मन से भगवान गणेश की उपासना करते हैं, तो आपके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहेगी। इसके अलावा पैसों की कमी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ